वैशाली में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, केस वापस लेने का दबाव, पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 10 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, बकरी चराने के दौरान हादसा BIHAR: निषाद आरक्षण पर राजनीति तेज, VIP ने BJP पर जनता को बरगलाने का लगाया आरोप मुजफ्फरपुर में बेपटरी हुई मालगाड़ी, बाल-बाल बचा रेल कर्मी, ट्रेनों का परिचालन बाधित Bihar News: नहाने के दौरान डूबने से दो लड़कियों की मौत, दादा को खाना पहुंचाने गई थीं दोनों बच्चियां आरा में 22 जून को 'संत सम्मेलन' का आयोजन, जन जागरण सेवा कल्याण संस्थान का कार्यक्रम JDU विधायक के भांजे की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रॉपर्टी के लिए छोटे भाई ने घटना को दिया था अंजाम Bihar News: काली कमाई से अकूत संपत्ति बनाने वाले अपराधियों की खैर नहीं, इस नए कानून को हथियार बनाएगी बिहार पुलिस Bihar News: काली कमाई से अकूत संपत्ति बनाने वाले अपराधियों की खैर नहीं, इस नए कानून को हथियार बनाएगी बिहार पुलिस IOCL में प्रबंधन की तानाशाही के खिलाफ आमरण अनशन, पूर्वी क्षेत्र के सभी लोकेशनों पर विरोध प्रदर्शन जारी
18-May-2024 04:47 PM
By First Bihar
DESK : राम मंदिर का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अयोध्या में उमड़ रही है। जहां रामलला का दर्शन कर लोग पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसी क्रम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे। जहां गर्भगृह में उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद कुबेर टोली भी गये। इस दौरान वह पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए।
बता दें कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रामनगरी अयोध्या दौरे का आज दूसरा दिन है। रामनाथ कोविंद शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे थे। जहां जैन मंदिर में विश्राम के बाद सरयू आरती में भी शामिल हुए। जिसके बाद शनिवार की सुबह परिवार के साथ श्रीराम लला का दर्शन कर पूरे विधि-विधान के साथ उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस दौरान रामनाथ कोविंद पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए। करीब डेढ़ घंटे तक वह मंदिर परिसर में ही रहे।
वही, इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत सौभाग्यशाली है। परिवार के साथ प्रभु राम की नगरी अयोध्या में शुक्रवार को ही उन्होंने कदम रखा था। इस दौरान उन्होंने सरयू नदी की आरती उतारी। जिसके बाद हनुमानगढ़ी जाकर बजरंग बली का आशीर्वाद लिया। आज शनिवार की सुबह 6 बजे भगवान राम की आरती में परिवार के साथ शामिल हुए। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामलला के दर्शन कर चुकी हैं।
बता दें कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद रामलला की दिव्य प्रतिमा अयोध्या में स्थापित की थी। जिसके बाद से राम मंदिर को लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। विगत 4 महीने से यहां देश और दुनिया से भारी संख्या में श्रद्धालु अबतक रामलला के दर्शन के लिए आ चुके। श्रद्धालुओं के अयोध्या आने का यह सिलसिला जारी है। भारी संख्या में लोग रामलला के दर्शन के लिए आ रहे हैं। अब तो स्कूलों में गर्मी की छुट्टी हो गयी है। ऐसे में लोग बच्चों के साथ अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं। अयोध्या जाने वाली ट्रेन में टिकट कटवा रहे हैं। ट्रेनों में भी भारी भीड़ देखी जा रही है।