Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Bihar Flood: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, पाथ-वे नदी में समाया; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट
27-Mar-2024 03:35 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: होली से पहले दिल्ली में जाकर पप्पू यादव ने जन अधिकार पार्टी का विलय कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। जिसके बाद यह बात सामने आई की पप्पू यादव पूर्णिया से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस की टिकट पर पप्पू यादव लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरेंगे। लेकिन तभी कुछ दिनों बाद जेडीयू की रुपौली विधायक बीमा भारती राजद में शामिल हो गयी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी की मौजूदगी में राजद का दामा थामा। जिसके बाद फिर पूर्णिया सीट की चर्चा शुरू हो गयी।
कहा जाने लगा कि राजद के टिकट पर बीमा भारती पूर्णिया से चुनाव लड़ेंगी। अब इस बात पर खुद बीमा भारती ने मुहर लगा दी है। बीमा भारती ने इस बात की घोषणा की है कि राजद ने उन्हें पूर्णिया से चुनाव लड़ने के लिए सिंबल दे दिया है। 3 अप्रैल को अब बीमा भारती नोमिनेशन करने जा रही है। सिंबल मिलने के बाद बीमा भारती ने लालू-तेजस्वी और राबड़ी देवी को धन्यवाद दिया है। बीमा भारती का दावा है कि पूर्णिया सीट से वही लड़ेगी और गठबंधन में शामिल होने के नाते पप्पू यादव उनके चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।
बीमा भारती से हमारे पूर्णिया संवाददाता तहसीन ने एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस क्रम में बीमा भारती ने बताया कि जिस दिन हम राजद को ज्वाइन किये उसी दिन तय हो गया था कि पूर्णिया से हम ही चुनाव लड़ेंगे। इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। राजद का सिंबल मुझे मिल गया है। 3 अप्रैल को नॉमिनेशन करने जा रहे हैं। उन्होंने यह बात पूर्णिया की जनता को भी बताया। कहा कि पूर्णिया की जनता को बताना चाहती हूं कि महागठबंधन की उम्मीदवार बीमा भारती है।
बीमा भारती ने कहा कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है किसी तरह का कोई दरार नहीं है। पूरी मजबूती के साथ बिहार में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। चालीस की चालीस सीट महागठबंधन की झोली में आएगा। पप्पू यादव हमारे गार्जियन हैं हम उनका सम्मान करते हैं अपनी पार्टी कांग्रेस में विलय किये हैं वो महागठबंधन के हिस्सा बन गये हैं। वो हमारे पक्ष में चुनाव प्रचार भी करेंगे। पूर्णिया की जनता को आश्वस्त किया कि लालू यादव का आशीर्वाद मिल गया है पूर्णिया से वो राजद की उम्मीदवार होगी। 3 अप्रैल को वो अपना नामांकन दाखिल करने जा रही है।
पूर्णिया से चुनाव लड़ेगी बीमा भारती, बोली राजद से मिल गया सिंबल, 3 अप्रैल को करेगी नॉमिनेशन, अब पप्पू यादव का क्या होगा?@BhartiBima #Bihar #BiharNews pic.twitter.com/WcJ0645IGP
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) March 27, 2024