ब्रेकिंग न्यूज़

आतंकी हमले के खिलाफ छातापुर में कैंडल मार्च, यह निर्दोष लोगों पर नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष की आत्मा पर हमला है: संजीव मिश्रा सीतामढ़ी में ट्रांसजेंडर से अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या, पूजा समेत चार आरोपी गिरफ्तार Pahalgam Terror Attack: अटारी-वाघा बॉर्डर बंद होने से वापस लौट गई शैतान सिंह की बारात, बेकार गया 4 साल लंबा इंतजार IAS अधिकारी KK पाठक की बिहार से विदाई, अब केंद्र में निभाएंगे नई जिम्मेदारी Paghalgam Terror Attack: भारत इस दिन कर सकता है पाकिस्तान पर हमला, पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त का बड़ा दावा बिहार में समलैंगिक विवाह का मामला: 3 बच्चों की मां ने नाबालिग लड़की से की शादी Pahalgam Terror Attack: “चलो मंदिर चलते हैं”, कैसे भगवान शिव के आशीर्वाद ने बचा ली इस कपल की जान, पढ़कर आप भी कहेंगे “हर हर महादेव” हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-मानसी के रास्ते दानापुर और सहरसा के बीच चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन का विस्तार, 29 अप्रैल से सुपौल तक परिचालन बिहार में भीषण गर्मी का सितम: औरंगाबाद में पारा 46.2 डिग्री पार, पटना के संपतचक में 45.7 °C, रात में बारिश होने की संभावना Mohan Bhagwat: ‘पड़ोसियों को हम तंग नहीं करते लेकिन दंड देना राजा का कर्तब्य’ RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

पंजाब: शादी के बंधन में बंधेंगे सीएम भगवंत मान, कल लेंगे सात फेरे

पंजाब: शादी के बंधन में बंधेंगे सीएम भगवंत मान, कल लेंगे सात फेरे

06-Jul-2022 01:51 PM

By

DESK: बड़ी खबर पंजाब के सियासी गलियारी से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री कल यानी गुरुवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा की बात की हो रही है कि सीएम भगवंत मान की दुल्हनिया डॉक्टर गुरप्रीत कौर हैं। ये शादी काफी ख़ास होने जा रही है। कल दोपहर 12 बजे वे चंडीगढ़ में शादी करेंगे। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे।



आपको बता दें कि भगवंत मान ने पहली शादी इंदरप्रीत कौर से की थी। हालांकि इनके रिश्ते के बीच साल 2015 में ही दरार आ गया था, जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेकर अलग हो गये थे। तलाक के बाद उनकी पहली पत्नी इंदरप्रीत दोनों बच्चों संग अमेरिका चली गईं थी। भगवंत मान के बेटे का नाम दिलशान और बेटी का सीरत है। 


अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर शादी रचाने जा रहे हैं। इस बार उनकी शादी गुरप्रीत कौर से हो रही है, जो एक डॉक्टर हैं। पहली पत्नी से डाइवोर्स के बाद भगवंत मान ने अपने फेसबुक के माध्यम से कहा था, 'मुझे अपने दो परिवारों में से किसी एक को चुनना था। मैंने पंजाब को चुना।' इस बात की चर्चा भी खूब हुई थी कि पंजाब के लिए भगवंत मान ने अपने परिवार को नहीं चुना। अब वह दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं।