ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में वार्ड पार्षद की शर्मनाक करतूत, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर लड़की के साथ किया गंदा काम BIHAR NEWS : 15 सितंबर तक सड़क और पुल निर्माण शुरू करें ठेकेदार, वरना होगी सख्त कार्रवाई Bihar Politics: राहुल-तेजस्वी पर गिरिराज सिंह का जोरदार हमला, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ पर खूब बरसे बिहार में शराबबंदी लागू करने में पुलिस नाकाम, खुद शराब की दुकानें बंद करवाने का ग्रामीणों ने उठाया बीड़ा Bihar Police Transfer: बिहार के इस जिले में 19 पुलिस अधिकारियों का तबादला, 4 नए थानाध्यक्षों की तैनाती Bihar Police Transfer: बिहार के इस जिले में 19 पुलिस अधिकारियों का तबादला, 4 नए थानाध्यक्षों की तैनाती SSC EXAM : नॉर्मलाइजेशन के तरीके में हुआ बड़ा बदलाव, शिफ्ट बदलने पर भी नहीं होगा मार्क्स में अंतर BPSC Prelims 2025: 13 सितंबर को होगी BPSC 71वीं PT परीक्षा, आयोग ने जारी किया नोटिस; सेंटर जाने से पहले पढ़ लें यह खबर CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन ने राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा, इन्हें मिली महाराष्ट्र के गवर्नर की जिम्मेवारी CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन ने राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा, इन्हें मिली महाराष्ट्र के गवर्नर की जिम्मेवारी

Wayanad Election Result: प्रियंका गांधी ने एक लाख से अधिक वोटों से बनाई बढ़त, तीसरे नंबर पर पहुंची BJP कैंडिडेट

Wayanad Election Result: प्रियंका गांधी ने एक लाख से अधिक वोटों से बनाई बढ़त, तीसरे नंबर पर पहुंची BJP कैंडिडेट

23-Nov-2024 10:22 AM

By First Bihar

DESK  : वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजों का आज ऐलान होने जा रहा है। जहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ा है। यहां उनका सीधा मुकाबला वाम मोर्चा (CPI) के सत्यन मोकेरी और BJP की नव्या हरिदास से है। नव्या हरिदास, कोझिकोड की निगम पार्षद हैं। 


दरअसल, केरल की वायनाड संसदीय सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उन्होंने वायनाड और रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और दोनों ही जगह से जीत दर्ज की थी। बाद में राहुल ने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया था। वायनाड़ सीट से शुरुआती रुझानों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की बढ़त 1.5 लाख वोट के पार पहुंच गई है। इस निर्वाचन क्षेत्र में प्रियंका गांधी वाड्रा का मुकाबला भाजपा की नव्या हरिदास और वाम मोर्चा (CPI) के सत्यन मोकेरी से हैं। दोनों ही उम्मीदवार प्रियंका से लगातार बड़े अंतर से पिछड़ रहे हैं। 


वायनाड से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने बढ़ी बढ़त बना ली है। प्रियंका गांधी 143346 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, सीपीआई के सत्यन मोकेरी को अभी तक 47083 वोट मिले हैं। बीजेपी उम्मीदवार नव्या हरिदास तीसरे नंबर पर चल रही हैं। उन्हें 27,000 के करीब वोट मिले हैं। वहीं, प्रियंका गांधी को वायनाड से जीत मिलती है तो उनका जबरदस्त सियासी आगाज होगा। रायबरेली और अमेठी के बाद वायनाड कांग्रेस का नया गढ़ हो जाएगा। साथ ही प्रियंका गांधी की ग्रैंड लॉन्चिंग भी हो जाएगी। वह वायनाड को जीतने में सफल रहती है तो संसद के अगले सत्र में प्रियंका गांधी वहां दिखेगी।


मालूम हो कि, राजनीति में प्रियंका गांधी लंबे समय से एक्टिव हैं लेकिन कभी वह चुनाव नहीं लड़ी हैं। पहली बार प्रियंका गांधी चुनाव लड़ रही हैं। वही पार्टी के लिए चुनावी अभियानों में वह बढ़ चढ़कर भाग लेती हैं। प्रदेश के चुनावों में वह लगातार प्रचार करने जाती हैं। अब सबकी निगाहें प्रियंका गांधी की जीत पर टिकी है।