Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा
22-Aug-2023 02:50 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: बिहार में प्रेम-प्रसंग का मामला आए दिन सामने आ रहा है। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी का है जहां युवक के प्यार करने की सजा उसके परिवारवालों को भुगतनी पड़ गयी। घटना रुन्नीसैदपुर प्रखंड के खरका पंचायत का है जहां एक युवक प्रेम-प्रसंग में एक लड़की के साथ फरार हो गया था। इस बात से बौखलाए लड़की वालों ने लड़के के घर पर हमला बोल दिया। जिसका वीडियो भी अब सामने आ गया है। इस दौरान लड़की वालों ने लड़के के पिता-मां-भाई-भाभी सहित घर के तमाम सदस्यों को बुरी तरह पीट दिया। रिश्तेदारों और गांव की मुखिया के पति को भी नहीं छोड़ा।
बताया जा रहा है कि नंदकिशोर बैठा के पुत्र गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था। इसके बाद दोनों घर से भाग गये थे। लड़की के भागने से बौखलाए लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर पर जमकर तोड़फोड़ की और लड़के के पूरे परिवार को पीटा। रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ा। इस दौरान लड़के के दरवाजे पर बंधे दो भैंस को भी लेकर वे लोग चले गये।
मौके से भागने के दौरान मुखिया कृष्णा देवी के पति की भी पिटाई कर दी। लड़की पक्ष के लोगों का आरोप है की मुखिया की मदद से उनकी बेटी को लेकर लड़का भाग गया है। फिलहाल इस घटना का वीडियो सामने आया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। लड़के वाले पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।