BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
28-Sep-2020 07:47 AM
By
SIWAN : बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही चुनावी हिंसा की शुरुआत हो गई है। सिवान में आरजेडी के नेता और वर्तमान मुखिया की हत्या कर दी गई है। महाराजगंज की बल्लू पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सिंह उर्फ दहारी को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला है। सुनील कुमार सिंह पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेहद करीबी बताए जाते हैं।
आरजेडी नेता सुनील कुमार सिंह की हत्या उस वक्त की गई जब वह अपने किसी करीबी को ट्रेन में बैठा कर महाराजगंज लौट रहे थे। सुनील सिंह 2016 में मुखिया बने थे उन्होंने स्थानीय प्रतिद्वंदी प्रदीप यादव को मुखिया के चुनाव में मार दी थी और उसके बाद से ही उनका विवाद चल रहा था। मुखिया सुनील सिंह बाइक पर सवार होकर वापस आ रहे थे तभी कल करसौत पुल के पास दो अपराधियों ने उनकी बुलेट को ओवरटेक किया और धक्का मारकर गिरा दिया। सुनील सिंह के गिरते ही उन पर गोलियों की बरसात कर दी गई।
आरजेडी नेता को अपराधियों ने 8 गोलियां मारी गोली लगने के बावजूद मुखिया सुनील सिंह काफी दूर तक भागे लेकिन अपराधियों ने उनके बीच पर लगातार गोलियां दागी। सुनील सिंह की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने काफी देर तक सड़क जाम कर आगजनी की। चुनाव के पहले मुखिया सुनील सिंह की हत्या को सियासी रंजिश का परिणाम माना जा रहा है।