ब्रेकिंग न्यूज़

Cyber Crime: फर्जी दारोगा बनकर ठगी, FIR दिखाकर ऐंठे कई लोगों से लाखों पैसे BIHAR ELECTION : “Tejashwi Yadav पर गिरिराज सिंह का तंज: कांग्रेस की खुशामद के बाद भी नहीं मिला CM पद, इंडी गठबंधन पर बड़ा हमला” Bihar News: बिहार में पुलिस की बड़ी सफलता! AK-47 और कई हथियार के साथ जिंदा कारतूस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक: हार्डवेयर दुकान से कैश और कीमती सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रैलियों के लिए हेलीकॉप्टरों की बुकिंग शुरू, रोज 20 चॉपर भरेंगे उड़ान Bihar News: क्या सच में बिहार की महिला ले रहीं राजनीति में इंट्रेस्ट, इस रिपोर्ट से जानिए हकीकत; बढ़ जाएगी नीतीश -तेजस्वी की टेंशन Child Aadhaar Card Rules : बच्चों के आधार कार्ड नियम बदले: अब माता-पिता के दस्तावेज अनिवार्य, सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र से नहीं बनेगा आधार PhonePe: क्यों RBI ने PhonePe पर लगाया लाखों का जुर्माना? जानें... पूरी डिटेल ADR REPORT 2025 : राजनीतिक दल में केंद्र से लेकर प्रदेश तक..., वंशवाद की राजनीति में कौन आगे? लालू परिवार नहीं यह हैं सबसे आगे Bihar News: बिहार सरकार से 10 हजार रुपए लेकर क्या करने वाली हैं महिलाएं, जानिए पूरी सच्चाई; इस रिपोर्ट में मिलेगी पूरी जानकारी

पुलिस की वर्दी में आए जालसाजों ने महिलाओं से कहा- इतने सारे गहने पहनकर क्यों निकलीं हैं, डराकर गहने उतरवाया और गहने लेकर हो गया फरार

पुलिस की वर्दी में आए जालसाजों ने महिलाओं से कहा- इतने सारे गहने पहनकर क्यों निकलीं हैं, डराकर गहने उतरवाया और गहने लेकर हो गया फरार

19-Jun-2021 02:13 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: फतुहां थाना क्षेत्र में जालसाजी का मामला सामने आया है। पुलिस की वर्दी में आए ठगों ने एक साथ दो महिलाओं को अपना निशाना बनाया। फतुहां थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर जालसाजों ने इस घटना को अंजाम दिया। ई-रिक्शा पर सवार महिलाएं मंदिर से पूजा कर अपने घर लौट रही थी। तभी इसी दौरान पुलिस की वर्दी में आए ठगों ने महिलाओं की फटकार लगाते हुए कहा कि इतने गहने पहनकर क्यों निकली हैंं लूट हो जाएगा।


जिसके बाद ठगों ने डराकर महिलाओं से गहने उतारने को कहा और थाने साथ चलने की भी बात कही। डर के मारे महिलाओं ने सारे गहने उतार दिए जिसे ठगों ने उसे अपने हाथ में ले लिया और मौका देखते ही गहने लेकर फरार हो गया। गहनों की कीमत ढाई लाख रुपये बतायी जा रही है।


जालसाजी का शिकार होने का एहसास जब पीड़ित परिवार को हुआ तब वे आनन-फानन में थाने पहुंचे जहां उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई। जिसे सुनकर थाने में मौजूद पुलिसवाले भी हैरान रह गये। इस घटना से थाने में भी हड़कंप मच गया। पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जालसाजों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।