Hindi News / news / रोस्टर ड्यूटी में गैरहाजिर मंत्रियों पर गुस्साए PM मोदी, कहा-हर शाम चाहिए मुझे...

रोस्टर ड्यूटी में गैरहाजिर मंत्रियों पर गुस्साए PM मोदी, कहा-हर शाम चाहिए मुझे रिपोर्ट

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 16, 2019, 11:38:04 AM

रोस्टर ड्यूटी में गैरहाजिर मंत्रियों पर गुस्साए PM मोदी, कहा-हर शाम चाहिए मुझे रिपोर्ट

- फ़ोटो

DESK : भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक आज दिल्ली में हुई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री और नेता मौजूद रहे. बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम ने कहा कि जो मंत्री रोस्टर ड्यूटी में उपस्थित नहीं रहते हैं, उनके बारे में उसी दिन शाम तक मुझे बताया जाए. इसके साथ ही पीएम ने कहा कि सासंदों को राजनीति से हटकर काम करना चाहिए और सरकारी काम और योजनाओ में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए. जब संसद चल रही हो तो सासंद सदन में उपस्थित रहें. पीएम ने बैठक में कहा कि सासंदों को 'अपने इलाके के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनता की समस्याओं के बारे में बात करनी चाहिए. सांसदों और मंत्रियों को संसद में रहना चाहिए.'