Bihar News: बिहार में भीषण गर्मी के बीच अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर राख; स्वाहा हो गई लाखों की संपत्ति IPL 2025: इस सीजन 'पावरप्ले' में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमें, नंबर 1 को देखकर कहोगे 'असंभव' 20 मई को जनसुराज की बिहार बदलाव यात्रा: जेपी की जन्मभूमि सिताबदियारा से प्रशांत किशोर करेंगे शुरुआत Bihar News: मद्य निषेध विभाग में इंस्पेक्टर राज ! बक्सर में नए अधीक्षक की हुई पोस्टिंग...तो सिवान-कैमूर के लिए किस बात का इंतजार ? Bihar News: गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम, इश्कबाजी में गंवाई जान IPL 2025: आज बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे SRH और MI के खिलाड़ी, IPL ने लिए यह बड़े फैसले IPL 2025: आज बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे SRH और MI के खिलाड़ी, IPL ने लिए यह बड़े फैसले पहलगाम आतंकी हमले पर हिंदू संगठनों का विरोध, मुस्लिम मजदूरों से काम नहीं कराने का लिया फैसला Bihar News: कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, घूमने गए थे 4 दोस्त; नहाने के दौरान दो की गई जान USA-ISRAEL Military Planes In India: अमेरिका और इजरायल ने भारत में तैनात किए अपने लड़ाकू विमान, क्या होने वाला है कुछ बड़ा?
12-Jan-2024 04:36 PM
By First Bihar
DESK: मुंबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के सबसे लंबे सागरीय पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक-एमटीएचएल (अटल सेतु) का उद्घाटन किया।पीएम मोदी ने साल 2016 के दिसंबर में इस पुल का शिलान्यास किया था। 17,840 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से अटल सेतु का निर्माण किया गया है। यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा और 6-लेन वाला है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नासिक और मुंबई दौरे पर हैं। अपनी यात्रा में पीएम मोदी ने सबसे पहले नासिक के कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीएम ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम ने नासिक में रोड शो किया और उनके साथ सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार भी शामिल दिखे। इसके बाद पीएम ने मुंबई का मेकओवर करने वाले अटल सेतु का उद्घाटन किया है।
देशका सबसे लंबा यह पुल साढ़े 16 किमी लंबे समुद्र के ऊपर और करीब 5.5 किमी जमीन पर बना है। यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट और नवी मुंबई हवाई अड्डे को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में लगने वाला समय भी काफी कम हो जाएगा। अटल पुल मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। उद्घाटन के बाद अटल सेतु को आज से आम लोगों के लिए खोल दिया गया। मुंबई और नवी मुंबई की दूरी सिर्फ 20 मिनट में तय हो सकेगी, पहले दो घंटे का वक्त लगता था।