Bihar News: बिहार में अधिकारियों की मनमानी पर सवाल, इंजीनियरों ने DM को भेजा नोटिस Road Accident: थाना के चालक की सड़क हादसे में मौत, बुलेट सवार फरार Bihar Job: बिहार के इस जिले में सीधी बहाली, बस एक कागज जरुरी Train News: रेलवे ने वेटिंग लिस्ट के समय में किया बड़ा बदलाव, अब टिकट चार्ट 24 घंटे पहले होगा तैयार Bihar Crime News: पूर्व मुखिया की बेरहमी से हत्या, दूसरे के घर से लाश बरामद Bihar News: वर्षों का इंतजार ख़त्म, 13.69 करोड़ की लागत से बिहार के इस शहर में नई फोरलेन सड़क का निर्माण Bihar Litchi: प्रदेश में 50% घटी लीची की पैदावार, छिन जाएगा सबसे बड़े उत्पादक राज्य का दर्जा? Lalu Yadav Birthday: राजद सुप्रीमो लालू यादव का 78वां जन्मदिन आज, पार्टी ने की खास तैयारियां Bihar Weather: राज्य को भीषण गर्मी से राहत जल्द, IMD का अलर्ट जारी गयाजी में 21 से 23 जून तक माता ललिता महायज्ञ का आयोजन, देश भर से श्रद्धालुओं का होगा आगमन
30-Sep-2024 08:52 PM
By First Bihar
DESK: पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पिता के निधन पर 29 सितंबर रविवार को श्रद्धांजलि सभा सह सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन स्थानीय रंगभूमि मैदान में किया गया था। जिसमें राज्यभर से आए लोगों ने उपस्थित होकर पप्पू यादव के पिता स्व. चंद्र नारायण प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पिता के श्राद्धकर्म के बाद पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बुलेट बाइक से ही निकल पड़े।
बड़ी तबाही के बीच 500-500 रुपये की गड्डी लेकर पप्पू यादव दरभंगा के बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे। जहां पप्पू यादव ने महिलाओं के बीच 500-500 रुपये का वितरण किया। बुलेट पर सवार पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ित एक-एक लोगों को पैसे देकर आर्थिक मदद की। पप्पू यादव के पैसे बांटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वही दूसरा वीडियो भी सामने आया है जो सहरसा के मेहसी प्रखंड के बिरगांव की है। जहां पप्पू यादव कार से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे थे। पूर्णिया के सांसद को देखते ही लोग उनकी कार के पास आ गये। लोगों का भारी हुजूम उनकी कार के पास उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ को देखकर पप्पू यादव ने मदद के हाथ बढाए। बाढ़ से बेहाल लोगों के लिए कम्युनिटी किचेन शुरू करने के लिए पप्पू यादव ने 500 रूपये का गड्डी दिया।
50 हजार रुपये देकर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए पूरी सब्जी की व्यवस्था करने को कहा। बाढ़ पीड़ितों की परेशानी सुनकर पप्पू यादव भावुक हो गये। उन्होंने नीतीश सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि बाढ़ पीड़ितों का हाल बुरा है। लोगों का कहना है कि सरकार की तरफ से किसी तरह की मदद नहीं की जा रही है। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा साफ नजर आ रहा था।
दरभंगा -बड़ी तबाही के बीच पप्पू यादव नोट की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के पास पहुंचे ,एक-एक आदमी को बांटने लगे पैसे. @pappuyadavjapl #Bihar #BiharNews #Flood pic.twitter.com/xDJ0xMkIOr
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 30, 2024
पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ: सहरसा के मेहसी प्रखंड के बिरगांव गांव में बाढ़ से बेहाल लोगों के लिए कम्युनिटी किचेन शुरू कर दिए 50 हजार. सांसद ने सरकार पर लापरवाही का लगाया आरोप.@pappuyadavjapl #Bihar #BiharNews #Flood pic.twitter.com/IcggoQvQXg
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 30, 2024