Dhirendra Shastri: गयाजी पहुंचे बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पीएम मोदी को दे दी बड़ी नसीहत Dhirendra Shastri: गयाजी पहुंचे बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पीएम मोदी को दे दी बड़ी नसीहत vehicle Number Plate: गाड़ी मालिकों के लिए जरूरी खबर! अब पुराने नंबर प्लेट पर नहीं चलेगा बल, जानें... क्या है मामला Bihar SVU Raid: शिक्षा विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र नारायण सस्पेंड, 3.76 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप Patna Crime News: पटना में दिव्यांग युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी Patna Crime News: पटना में दिव्यांग युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी Bihar Politics: नीतीश कैबिनेट की महिला मंत्री करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, लग्जरी लाइफस्टाइल पर टिकी सबकी नजरें Jitiya vrat 2025: जितिया व्रत में दही-चूड़ा खाने की परंपरा के पीछे क्या है रहस्य? जानिए...पूरी कहानी DD Lapang: पूर्व सीएम डीडी लपांग का 93 वर्ष की उम्र में निधन, मेघालय की राजनीति में एक युग का अंत DD Lapang: पूर्व सीएम डीडी लपांग का 93 वर्ष की उम्र में निधन, मेघालय की राजनीति में एक युग का अंत
08-May-2024 07:50 PM
By First Bihar
ROHTAS: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वही इस सीट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन के राजा राम सिंह चुनाव के मैदान में उतर गये हैं। काराकाट में त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे तमाम प्रत्याशी इन दिनों प्रचार में लगे हुए हैं।
हाल ही में पवन सिंह ने भी रोड शो किया था। जिसकी चर्चा खूब हुई थी। अब यह खबर निकलकर आ रही है कि पवन सिंह के खिलाफ भोजपुरी फिल्म की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह चुनाव प्रचार करेंगी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व NDA प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में अक्षरा सिंह काराकाट की जनता से वोट मांगते दिखेंगी।
बीजेपी के मंत्री संतोष सिंह ने यह दावा किया है। उनका कहना है कि इस बार के चुनाव में खेला होना तय है। मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री संतोष सिंह ने कहा पवन सिंह की जगह लोग अब अक्षरा सिंह के साथ सेल्फी लेते दिखेंगे बस थोड़ा इंतजार कीजिए। उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में अक्षरा चुनाव प्रचार करेंगी। संतोष सिंह ने यह भी दावा किया कि जीत उपेंद्र कुशवाहा की ही होगी।