BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर BJP के सीनियर लीडर ने बता दिया पूरा प्लान, जानिए कैसे इस चक्रव्यूह में फंस जाएंगे बड़े-बड़े नेता Bihar Weather: अगले 2 घंटों में बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी Bihar News: बिहार के जेल में बंद कैदी की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप Bihar News: पटना के इन रास्तों में अब नहीं होगी जाम की समस्या, अब इस जगह बना रहा एलिवेटेड पुल Bihar Crime News: सात दिनों के भीतर 5 करोड़ नहीं दिए तो.., बिहार के कारोबारी को नेपाली नंबर से मिली धमकी; करीबी निकला मास्टरमाइंड Bihar Crime News: सात दिनों के भीतर 5 करोड़ नहीं दिए तो.., बिहार के कारोबारी को नेपाली नंबर से मिली धमकी; करीबी निकला मास्टरमाइंड Success Story: 35 लाख की नौकरी ठुकराकर चुनी सिविल सेवा, जानिए… IPS अर्चित चंदक की कहानी Success Story: 35 लाख की नौकरी ठुकराकर चुनी सिविल सेवा, जानिए… IPS अर्चित चंदक की कहानी BIHAR NEWS : प्लेस ऑफ सेफ्टी में बाल कैदी की मौत, परिजनों ने मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप 'पारस' होंगे पास या औंधे मुंह गिरेंगे ? एकमात्र 'मुशहर' विधायक का टिकट काटने की जोखिम उठा पाएंगे तेजस्वी ? ऐसा हुआ तो कई विस क्षेत्रों पर पड़ेगा डायरेक्ट इफेक्ट...जोखिम उठाने को तैयार है RJD ?
15-Dec-2024 12:45 PM
By First Bihar
PATNA: बीते दिनों तेजस्वी यादव ने यह घोषणा की थी कि 2025 में यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। अब तेजस्वी यादव ने फिर बड़ा ऐलान शनिवार को किया। तेजस्वी यादव ने माई-बहिन मान योजना की शुरुआत किये जाने की घोषणा की। तेजस्वी ने कहा कि इसके तहत बिहार में रहने वाली प्रत्येक महिलाओं के खाते में 2500 रुपये प्रतिमाह अकाउंट में भेजा जाएगा। तेजस्वी यादव की इस घोषणा के बाद एनडीए के नेता हमलावर हो गये हैं। बिहार के दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और मंत्री संतोष सुमन तेजस्वी के इस घोषणा को हवा हवाई बता रहे हें। कह रहे हैं कि चाहे कुछ भी कर लें लेकिन लालू परिवार को अब सत्ता हासिल नहीं होगी। बिहार की जनता समझदार है सोच समझकर 2025 में अपने फैसला सुनाएगी।
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। महिलाओं की इतनी चिंता थी तो अपने 15 साल के शासनकाल में यह घोषणा क्यों नहीं किया? वही केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी जी के माता-पिता जी ने 15 साल बिहार में राज किये थे ना..तब कौन सा योजना लाए थे जरा यह भी तो बतावे..उनके माता-पिता ने कहां बिहार को पहुंचा दिया था यह हर कोई जानते हैं। बिहार में ना तो सड़कें थी ना बिजली और ना ही कानून- व्यवस्था था। बिहार में अपहरण का उद्योग चलता था। इन सब पर भी तो तेजस्वी यादव को बोलना चाहिए।
वही हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि मुझे लगता है कि तेजस्वी यादव यह घोषणा 2040 के लिए की है। 2040 में इस तरह की योजना लागू करने के लिए सोच रहे है। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार एनडीए की है। यह कल्याणकारी सरकार है। सभी के लिए एनडीए सरकार सोचती है। तेजस्वी जी को सोचने की जरूरत नहीं है घूमने की जरूरत है। वही बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी के माई बहिन मान योजना पर कहा कि लालू यादव के 15 साल को बिहार की जनता ने देखा है। किस तरह जनता को लूटने का काम किया गया। 950 करोड़ का चारा घोटाला लालू ने किया। गरीब को नौकरी के बदले जमीन लिखवाने का काम लालू का परिवार करता है। यह बिहार की जनता बखूबी जानती है। बिहार के लोग किसी भी हालत में लालू के परिवार को सत्ता में नहीं आने देगा।
तेजस्वी यादव ने शनिवार को दरभंगा में इस बात की घोषणा की थी कि हमारी सरकार 2025 में बनी तो बिहार में मां बहिन मान योजना लागू करेंगे और बिहार की हर महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 देंगे। तेजस्वी यादव की इस घोषणा पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भड़क गये। कहने लगे कि देखिए जंगलराज के युवराज वादे का पिटारा लेकर हवाबाजी कर रहे हैं। 15 साल तक सरकार चलाने का अवसर उनके माता-पिता को मिला था। तब उनके माता-पिता ने यह लागू क्यों नहीं किया। बिहार की जनता से किये गये वादों को भी वो निभा नहीं पाए।
तेजस्वी यादव खुद दो बार उपमुख्यमंत्री बने तब यह बात उनको क्यों नहीं सुझी। वो तो पांच विभाग के मंत्री भी थे लेकिन एक भी वादा नहीं निभा पाए। 5 विभाग में मंत्री रहते हुए एक भी नियुक्ति नहीं कर पाए। कोई नई योजनाओं की समीक्षा नहीं कर पाए। तेजस्वी यादव को सत्ता में पहुंचने की बेचैनी है। वो केजरीवाल और हेमंत सोरेन के रास्ते पर चल रहे हैं लेकिन बिहार की जनता समझदार है वो सबकुछ जानती है। बिहार की जनता की गाढी कमाई लूटकर केवल हवा हवाई वादा करने वाले लोग सत्ता तक पहुंचने का खेल खेलना चाहते हैं। उनके वादों पर अब जनता को कोई विश्वास नहीं है।