1st Bihar Published by: Updated May 24, 2021, 7:27:43 PM
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी पटना से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल एक शख्स ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन-तीन शादियां रचाईं. लेकिन अब उसका भेद खुल गया है. आरोपी शख्स के खिलाफ पटना के थाने में 420 का मामला दर्ज किया गया है.
आरोपी युवक की पहचान संजय कुमार पासवान के रूप में की गई है, पोठही गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. जानकारी मिली है कि आरोपी संजय कुमार पासवान ने पहली शादी कुछ साल पहले काशीनगर धनरुआ की रहने वाली बेबी देवी के साथ हुई, जिससे उसे तीन बच्चे हैं. उसने दूसरी शादी ममता के साथ की है, जिससे उसका एक बेटा है. वहीं तीसरी शादी जटडुमरी के रहने वाली पुष्पी कुमारी के साथ की, इस पत्नी के साथ भी उसका एक बेटा है.
बताया जा रहा है कि संजय तीनों पत्नियों को अंधेरे में रखा था. उसने तीनों पत्नियों को अलग-अलग रखा था. जब तीसरी पत्नी पुष्पा को अपने पति पर शक हुआ तो उसने उसके ऊपर अजर रखना शुरू कर दिया. एक दिन दूसरी पत्नी के बेटे ने संजय को पुष्पा के सामने पापा बोल दिया. फिर क्या था. संजय की जिंदगी से जुड़ी सारी सच्चाई सामने आ गई.
संजय का राज खुलते ही तीसरी पत्नी ने थाने जाकर उसके खिलाफ 420 का मामला दर्ज करा दिया. दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि इस बात जानकारी उस वक्त लगी जब दूसरी पत्नी ममता देवी अचानक संजय पासवान के घर पोठही गांव अपने बच्चे के साथ पहुंच गई. बच्चे जब पापा-पापा बोलने लगे तो पुष्पी कुमारी के होश उड़ गए.
संजय से जुड़ी इस घटना की जानकारी देते हुए थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपी संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उसपर 420 का मामला दर्ज किया है. पुलिस छानबीन में जुटी है.