1st Bihar Published by: rohan badal Updated Jun 05, 2021, 8:55:10 AM
- फ़ोटो
PATNA CITY: पटना सिटी के गौरीचक थाना क्षेत्र स्थित एक पेंट फैक्ट्री में अचानक आग लग गयी। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आग इतनी भयावह थी की देखते ही देखते यह विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी चपेट में आने से वहां खड़ी कई गाड़ियां और सामान जलकर खाक हो गये।
हालांकि फैक्ट्री में काम करने वाले सभी कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।