Jharkhand News: झारखंड में नक्सलियों का भारी उत्पाद, लेवी के लिए आठ गाड़ियों को लगाई आग Jharkhand News: झारखंड में नक्सलियों का भारी उत्पाद, लेवी के लिए आठ गाड़ियों को लगाई आग Bihar Child Height: बिहार में बच्चों की लंबाई अचानक कम कैसे हो गई? रिपोर्ट पढ़कर चौंक जाएंगे! Bihar News: बिहार में तेज रफ्तार कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत; तीन महिला घायल Bihar News: बिहार में तेज रफ्तार कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत; तीन महिला घायल Premanand Maharaj: फिर से बंद हुई वृंदावन वाले संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा, यह बड़ी वजह आई सामने Premanand Maharaj: फिर से बंद हुई वृंदावन वाले संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा, यह बड़ी वजह आई सामने High Voltage Drama: गर्लफ्रेंड के साथ उठा रहा था चाउमिन का लुत्फ़, माँ ने देखा तो बीच सड़क सिर से उतार दिया प्यार का भूत Bihar Assembly Election 2025: JDU ने तेजस्वी के EBC प्रेम की खोली पोल , कहा- RJD का रा. अध्यक्ष-लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, विप में नेता-राबड़ी देवी और ... Rahul Gandhi apology on Sikh riots: 1984 दंगों पर वोलें राहुल गांधी...कांग्रेस से हुईं गलतियां, जिम्मेदारी लेने को तैयार
10-Aug-2021 02:13 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: पटना सिटी में एक विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र के मोगलपुरा चौकी के पास की है। जहां इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। वही मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की गहनता से जांच कर रही है।
खाजेकलां थाना क्षेत्र के मोगलपुरा चौकी स्थित इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में विवाहिता की लाश फंदे से लटका बरामद किया गया। बताया जाता है कि विवाहिता ने पंखे में लटक कर आत्महत्या कर ली है। मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। मौके पर पहुंची पुलिस मिले सुसाइड नोट को बारीकी से जांच कर रही है। मृतका की पहचान बिन्देश्वरी देवी के रूप में की गयी है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर गले में फंदा लगाने और इसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया।
मृतका के भाई ने बताया है कि वे मधुबनी के रहने वाले हैं। 2016 में उचित दान दहेज देकर उन्होंने अपनी बहन की शादी मोगलपुरा निवासी व सांखिकी पदाधिकारी के पद पर कार्यरत निशिकांत कुमार से की थी। शादी के बाद से ही और दहेज की मांग की जा रही थी। इसे लेकर उनकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग पूरा ना होता देख ससुराल वालों ने उनकी बहन को मार डाला और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
मृतका के परिजनों के बयान पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इस घटना के मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है और दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है।