Bihar News: दामाद की हत्या के आरोप में बाप-बेटे ने वर्षों काटी जेल की सजा, 10 साल बाद दूसरी पत्नी के साथ घर लौटा शख्स Vaibhav Suryavanshi: बिहार के वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक से बनें कई रिकार्ड, क्रिकेटर के पैतृक गांव ताजपुर में जश्न Bihar Co Suspend: नप गए एक अंचल अधिकारी, DM की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किया निलंबित Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, चलती ट्रेन पर बरसाए पत्थर Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, चलती ट्रेन पर बरसाए पत्थर Bihar corruption news : लाखों का रिश्वत लेते हुए धराया कार्यपालक अभियंता योजना एवं विकास विभाग का अधिकारी, मचा हडकंप
24-Nov-2024 05:50 PM
By First Bihar
PATNA: मिलेट मैन के नाम से प्रसिद्ध पद्मश्री डाॅ खादिर वली ने कहा कि मिलेट्स स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद आहार है। खान पान हमारी बीमारियों की जड़ हैं। उचित आहार का उपयोग कर हम बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। मैं आपकी रसोई में वैद्य बैठाने की मुहिम में निकला हूँ ताकि आपको बार - बार डाॅक्टर के पास जाने की जरूरत न पड़े। डाॅ खादिर वली यहाँ आदि चित्रगुप्त मंदिर , पटना सिटी में आयोजित संगत पंगत में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
डाॅ खादिर ने कहा कि बाजार ने हमारा किचन बिगाड़ दिया है और स्वाद ने शरीर। जानते समझते हुए भी फास्ट फूड खाकर हम बीमार हो रहे हैं और जीवन भर की कमाई डाॅक्टरों को सौंप कर कंगाल हो रहे हैं। हमें आनेवाली पीढ़ियों की जिन्दगी सुरक्षित बनाने के लिए मिलेट्स को अपने भोजन में अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि खेती का उद्देश्य खाने के लिए होना चाहिए, बेचने के लिए नहीं। शरीर स्वस्थ रहेगा तो किसी भी उपाय से पैसा कमाया जा सकता है लेकिन शरीर खराब रहेगा तो संसार का सारा ऐश्वर्य धरा का धरा रह जाएगा। इसलिए किसानों को अपनी सोच बदलनी होगी। मिलेट्स की खेती के लिए आगे आना होगा। मिलेट्स का रकबा बढ़ाना होगा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि देश को निरोग डाॅक्टर नहीं किसान बना सकते हैं। डाॅक्टर बीमारियों को दवा देकर दबा देते हैं जबकि मिलेट्स बीमारियों को जड़ से समाप्त कर देता है।इसीलिए हमारे प्रधानमंत्री श्री अन्न को बढ़ावा देने की वकालत करते हैं। देश स्वस्थ बनेगा तो समाज खुशहाल बनेगा।
उन्होंने कहा कि वर्षों से हमारे किसान भाई धान और गेहूं की खेती करते रहे हैं। इसमें पानी की खपत ज्यादा होती है। नतीजा यह है कि पानी पाताल में जा रहा है। कई जगह जल संकट या कहें कि सूखे के हालात बनते जा रहे हैं। मिलेट्स की खेती में पानी की खपत कम होती है और उपज भी अधिक होती है।
पूर्व सांसद डॉ आर के सिन्हा ने बताया कि मिलेट्स की खेती के लिए हर तरह की जमीन उपजाऊ होती है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स की उत्पादकता बढ़ाने के लिए उसकी तीन बार 21 दिन, 42 दिन और 63 दिन पर छंटाई करनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अलग - अलग मिलेट्स के अलग - अलग फायदे हैं।
उन्होंने बताया कि सप्ताह के सातों दिन अलग - अलग मिलेट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है क्योंकि शरीर को हर तरह के पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। कोदो मिलेट शरीर के खून को साफ रखता है तो कंगनी मिलेट फेफड़े को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स सिर्फ बीमार लोगों का भोजन नहीं है।
इसके पूर्व संगत पंगत की शुरुआत सर्वप्रथम श्री चित्रगुप्त आरती एवं वन्दना से हुई। भगवान श्री चित्रगुप्त की आरती एवं वन्दना के बाद संगीत के कार्यक्रम की प्रस्तुति लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव एवं सृष्टि सिंह द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संयोजन अरविंद सिन्हा द्वारा किया गया । मंदिर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रधान महासचिव सुदामा प्रसाद सिन्हा द्वारा दिया गया।संगत पंगत की राष्ट्रीय संयोजिका रत्ना सिन्हा ने भी कार्यकम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। प्रमुख रूप से कार्यक्रम डॉ निगम प्रकाश , डा एन पी नारायण,अशोक कुमार सिन्हा, आराधना प्रसाद , सूरज सिन्हा, आनंद प्रसाद मनोज श्रीवास्तव रहे।