Bihar News: बिहार में अधिकारियों की मनमानी पर सवाल, इंजीनियरों ने DM को भेजा नोटिस Road Accident: थाना के चालक की सड़क हादसे में मौत, बुलेट सवार फरार Bihar Job: बिहार के इस जिले में सीधी बहाली, बस एक कागज जरुरी Train News: रेलवे ने वेटिंग लिस्ट के समय में किया बड़ा बदलाव, अब टिकट चार्ट 24 घंटे पहले होगा तैयार Bihar Crime News: पूर्व मुखिया की बेरहमी से हत्या, दूसरे के घर से लाश बरामद Bihar News: वर्षों का इंतजार ख़त्म, 13.69 करोड़ की लागत से बिहार के इस शहर में नई फोरलेन सड़क का निर्माण Bihar Litchi: प्रदेश में 50% घटी लीची की पैदावार, छिन जाएगा सबसे बड़े उत्पादक राज्य का दर्जा? Lalu Yadav Birthday: राजद सुप्रीमो लालू यादव का 78वां जन्मदिन आज, पार्टी ने की खास तैयारियां Bihar Weather: राज्य को भीषण गर्मी से राहत जल्द, IMD का अलर्ट जारी गयाजी में 21 से 23 जून तक माता ललिता महायज्ञ का आयोजन, देश भर से श्रद्धालुओं का होगा आगमन
24-Sep-2024 12:17 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी पिछले कुछ दिनों से बिहार की सियासत में सुर्खियों में हैं। भूमिहारों को लेकर दिए बयानों के कारण पिछले दिनों जेडीयू की फजीहत कराने वाले मंत्री अशोक चौधरी ने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनकी बढ़ती उम्र को लेकर एक्स के जरिए तीखा तंज किया है। ट्वीट के बाद सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि मुख्यमंत्री ने अशोक चौधरी को सीएम हाउस बुलाकर कड़ी फटकार लगाई है।
दरअसल, जेडीयू कोटे के मंत्री मंत्री अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक कविता के जरिए तंज किया है। लोगों का ऐसा मानना है कि बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज कसा है। ऐसा कहा जा रहा है कि अशोक चौधरी ने जो लाइनें लिखी हैं उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिना नाम लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने की कोशिश की है।
अशोक चौधरी लिखते हैं, ‘एक उम्र के बाद कोई आपको न पूछे या कोई पीठ पीछे आपके बारे में गलत कह रहा है तो दिल पर लेना, छोड़ दीजिए... अपने हाथ कुछ नहीं, ये अनुभव आने पर भविष्य की चिंता करना, छोड़ दीजिए’. इस ट्वीट के बाद जेडीयू के अंदरखाने हलचल तेज हो गई और बात मुख्यमंत्री तक जा पहुंची। मुख्यमंत्री के बुलावे पर अशोक चौधरी भागे-भागे सीएम हाउस पहुंचे। जेडीयू के सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके इस ट्वीट के लिए अशोक चौधरी को कड़ी फटकार लगाई है।
अशोक चौधरी के ट्वीट को लेकर जेडीयू का भी रिएक्शन आया है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा है कि नीतीश कुमार पर निशाना साधने वाला कोई नहीं है। नीतीश कुमार बिहार की जनता के दिल में बसते हैं। 19 साल से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें ग्लोबल थिंकर और क्लाइमेट चेंजर बताया गया है। नीतीश कुमार की साख पर कोई कैसे सवाल खड़ा कर सकता है। नीतीश कुमार जेडीयू ही नहीं बिहार की जनता की पहचान हैं लेकिन नीतीश कुमार पर अगर कोई छंद भाषा का इस्तेमाल करेगा तो सीधा जवाब भी सुनने को तैयार रहे।