ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: बेगूसराय में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग: 6 साल की मासूम बच्ची को लगी गोली Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट से विराट के रिटायरमेंट पर अनुष्का हुईं इमोशनल, Instagram पर लिखी दिल की बात Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट से विराट के रिटायरमेंट पर अनुष्का हुईं इमोशनल, Instagram पर लिखी दिल की बात Bihar Politics: ‘आतंकवाद को जड़ से मिटाना जरूरी, अपनी औकात में रहे पाक’, भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बोले तेजस्वी Bihar Politics: ‘आतंकवाद को जड़ से मिटाना जरूरी, अपनी औकात में रहे पाक’, भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बोले तेजस्वी Bihar Mausam Update: पटना समेत सूबे के 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट...अगले कुछ घंटों में वर्षा-वज्रपात-आंधी की चेतावनी S-500: S-400 को झेल न सके पाकिस्तानी, अब S-500 पर भारत की नजर BIHAR: शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस Love Jihad in Bihar: ‘इस्लाम कबूल करोगी तो शादी करूंगा’ इमरान ने हिंदू महिला के साथ वर्षों किया गंदा काम, बिहार में लव जिहाद का मामला Love Jihad in Bihar: ‘इस्लाम कबूल करोगी तो शादी करूंगा’ इमरान ने हिंदू महिला के साथ वर्षों किया गंदा काम, बिहार में लव जिहाद का मामला

नीतीश के नालंदा में अंधविश्वास का खेल! झाड़-फूंक के चक्कर में गई पांच साल के मासूम की जान

नीतीश के नालंदा में अंधविश्वास का खेल! झाड़-फूंक के चक्कर में गई पांच साल के मासूम की जान

11-Oct-2023 01:54 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: विज्ञान के इस युग में जब चांद को फतेह करने भारत सूरज तक जा पहुंचा है ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अंधविश्वास का खेल जारी है। यहां जहरीले बिच्छू के काटने के बाद बच्चे का झाड़ फूंक का खेल शुरू हुआ और आखिर कार मासूम की जान चली गई। घटना रहुई के चदुआरा गांव की है।


दरअसल, चदुआरा गांव निवासी कारू मिस्त्री के 5 वर्षीय बेटे सुमित कुमार को खेलने के दौरान घर में ही एक जहरीले बिच्छू ने डंक मार दिया था। इसके बाद बच्चा दर्द से कराहने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। गांव के लोगों के कहने पर परिजन बच्चे को गांव के ही ओझा के पास ले गए और झाड़ फूंक का खेल शुरू हुआ।


ओझा काफी देर तक बच्चे का झाड़ फूंक करता रहा लेकिन उसकी तबीतय में सुधान नहीं हुआ। जिसके बाद परिजन बच्चे को स्थानीय पीएचसी में लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच करने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि अगर सही समय पर बच्चे को अस्पताल लाया गया होता तो उसकी जान बच सकती थी।