Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Bihar Flood: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, पाथ-वे नदी में समाया; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट
16-Mar-2024 07:45 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार कैबिनेट विस्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश सरकार की अगुवाइ में बनी नयी एनडीए सरकार का पहला विस्तार शुक्रवार को किया गया। इसमें कुल 21 नये मंत्रियों को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलायी। राजभवन के राजेंद्र मंडपम में इसको लेकर शपथ ग्रहण समारोह भी रखा गया। लेकिन, इस कैबिनेट विस्तार में सबसे रोचक बात यह है कि, पहली बार भाजपा ने मंत्रिमंडल में 5 नए चेहरे उतारे हैं और उसमें भी 4 विधानसभा नहीं बल्कि विधान परिषद के सदस्य हैं।
दरअसल, कैबिनेट विस्तार में कल पहली बार पांच नए चेहरे को शामिल किया गया। जिसमें भाजपा के संतोष कुमार सिंह, सुरेंद्र मेहता, केदार गुप्ता, दिलीप कुमार जायसवाल और हरि सहनी के नाम हैं। इन मंत्रियों में चार विधान परिषद के सदस्य हैं। अब सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़ कर मुख्यमंत्री समेत 30 हो गयी है।
नए मंत्रियों में भाजपा और जदयू के विधायकों को जगह मिली है। इनमें भाजपा के 12 और जदयू के नौ मंत्री हैं। कुल मिलाकर सरकार में जदयू के मंत्रियों की संख्या कैबिनेट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़ 12 हो गयी। वहीं भाजपा के मंत्रियों की संख्या 15 हो गयी है। प्रावधान के मुताबिक सरकार में अधिकतम 36 मंत्री बनाये जा सकते हैं। इस हिसाब से छह मंत्री और बनाये जा सकेंगे। कैबिनेट विस्तार में हम पार्टी को कोई अतिरिक्त जगह नहीं मिल पायी है।
उधर, सबसे पहले भाजपा की रेणू देवी ने शपथ ली। भाजपा के नीतीश मिश्र और हरि सहनी ने मैथिली में शपथ ली। 28 जनवरी को राज्य में बनी एनडीए की नयी सरकार में अब तक मुख्यमंत्री समेत कुल नौ मंत्री थे। शनिवार को लोकसभा चुनाव की चुनाव आयोग घोषणा करने वाली है। इसके ठीक एक दिन पूर्व कैबिनेट का विस्तार किया गया।