ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Bihar Flood: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, पाथ-वे नदी में समाया; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर संशय खत्म, आज शाम ही होगा नीतीश कैबिनेट का एक्सटेंशन; जानिए.. संभावित मंत्रियों के नाम

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर संशय खत्म, आज शाम ही होगा नीतीश कैबिनेट का एक्सटेंशन; जानिए.. संभावित मंत्रियों के नाम

15-Mar-2024 03:11 PM

By First Bihar

PATNA: तमाम तरह की सियासी गहमागहमी के बीच आखिरकार नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर संशय समाप्त हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज ही कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा।


जानकारी के मुताबिक, शाम साढ़े 6 बजे राजभवन में नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा। कैबिनेट विस्तार के लिए राज्यपाल गया से पटना पहुंच गए हैं। कैबिनेट विस्तार को लेकर राजभवन में तमाम तरह की तैयारिया शुरू कर दी गई हैं।


शाम चार बजे पहले कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक के बाद राजभवन में राजेन्द्र मंडपम में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर नीतीश कैबिनेट के नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। सूत्रों के मुताबिक 12 मंत्रियों की लिस्ट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपी गई है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बीजेपी कोटे के मंत्रियों की लिस्ट मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम को सौंपा है।


नीतीश कैबिनेट में अशोक चौधरी, शीला मंडल, लेसी सिंह, जमा खान, रत्नेश सदा, महेश्वर हजारी, मदन सहनी, सुनील कुमार, जयंत राज, रेणु देवी, मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, नीरज बबलू, नितीन नवीन, दिलीप जायसवाल, संतोष सिंह, जनक राम, केदार प्रसाद गुप्ता, हरी सहनी, कृष्णनंदन पासवान और सुरेन्द्र मेहता को मंत्री बनाया जा सकता है।