Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लगहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, फरियाद लेकर थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने भगाया
30-Aug-2023 05:56 PM
By First Bihar
RAJASTHAN: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज न्यायपालिका में भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि कई वकील तो जजमेंट तक लिख आते हैं और वही जजमेंट सामने आता है। ज्यूडिशियरी के अंदर आखिर यह हो क्या रहा है? चाहे लोअर ज्यूडिशियरी हो या अपर सभी जगह हालात गंभीर हैं। देशवासियों को सोचने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि आज से 25 साल पहले हाईकोर्ट जज बनाने की रिकमेंडेशन मुख्यमंत्री देते थे। हमने वो जमाना भी देखा है। जब मैं सांसद था, केंद्रीय मंत्री था तब कई सिफारिशें होती थी। हाईकोर्ट के कई जज बनवाने में हमने मदद की लेकिन जज बनने के बाद मैंने जीवनभर उन लोगों से बात नहीं की। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि न्यायपालिका, RPSC, ACB जैसे संस्थानों में मैंने जिन्दगी में कभी हस्तक्षेप नहीं किया और ना ही करना चाहिए।
CBI, IT और ED की कार्रवाई पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जांच एजेंसियों पर हमें गर्व है लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी हालत और साख खराब कर दी है। मैंने सुना है कि कई वकील तो जजमेंट लिखकर ले जाते है वही जजमेंट आता है।