Hindi News / news / नवादा: ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 3 महिला समेत 8 घायल, 3...

नवादा: ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 3 महिला समेत 8 घायल, 3 की हालत नाजुक

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Jun 07, 2021, 3:02:02 PM

नवादा: ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 3 महिला समेत 8 घायल, 3 की हालत नाजुक

- फ़ोटो

NAWADA: अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब सड़क हादसे में 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गये। सभी घायलों को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि गया के रजौली की ओर जा रही बोलेरो और विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की सीधी टक्कर हो गयी। जिसमें 8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।