BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द
12-Apr-2024 03:33 PM
By First Bihar
NAWADA : लोकभा चुनाव में प्रचार अभियान पर निकले तेजस्वी यादव तत्कालीन महागठबंधन की सरकार में बिहार में बड़े पैमाने पर हुई शिक्षकों की बहाली का क्रेडिट लेने में लगे हैं। तेजस्वी घूम-घूमकर कह रहे हैं कि उनकी सरकार में बिहार में लाखों लोगों को नौकरी दी गई है। तेजस्वी के इन दावों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर जोरदार हमला बोला है। नवादा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू और तेजस्वी पर खूब बरसे।
नवादा के वारिसलीगंज में बीजेपी के उम्मीदवार विवेक ठाकुर के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम वर्ष 2005 से ही बिहार की सत्ता में हैं। शुरुआत से ही बीजेपी के साथ मिलकर काम करते रहे हैं। लेकिन बीच में दो बार इधर-उधर चले गए थे। लेकिन अब कही नहीं जाने वाले हैं। लालू-राबड़ी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 के पहले पति जब जेल गए तो पत्नी को सीएम बना दिया। उस समय पति-पत्नी का ही राज चल रहा था।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उस वक्त दोनों पति-पत्नी ने मिलकर बिहार का बुरा हाल कर दिया था। लोग शाम में घर से बाहर नहीं निकलते थे। कहीं जाना होता था तो पैदल ही जाते थे। सड़कें नहीं थीं। बीच में लालू यादव को मौका दिया तो उनका बेटा बोलता है कि हमने बहुत काम किया। रोजगार को लेकर जो काम हम लोग पहले ही कर रहे थे, वही काम उस समय भी किया। हमने बंपर बहाली कराई और लोगों को नौकरियां दी। वो (तेजस्वी यादव) अनाप-शनाप बोलता था, इसलिए उसे निकाल दिए।
लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर हमला बोलते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि इन्होंने कभी कोई काम नहीं किया। इनके राज में बच्चियां पांचवीं कक्षा के आगे पढ़ नही पाती थीं। अस्पतालों में इलाज नहीं होता था। ये लोग अगर सत्ता में आएंगे तो फिर से अपनी जेब भरने लगेंगे। हम लोग सत्ता में हैं तो सिर्फ काम करते हैं। लेकिन ये लोग सत्ता में आते ही कमाने की कोशिश करने लगते हैं। केंद्र में मंत्री रहने से लेकर मैंने अभी तक किसी का एक भी पैसा नहीं लिया।