Bihar News: एक ऐसा जिला जहां पेड़-पौधों पर रखे गए हैं 20 से अधिक गाँव के नाम, लिस्ट देख आप भी कहेंगे "वाह, ये हुई न बात" NEET UG 2025: NEET Exam में गलती पड़ सकती है भारी, जानिए क्या न करें Best Course: 12वीं के बाद करें ये बेस्ट कोर्स, मोटी सैलरी के साथ-साथ मिलेगा विदेश घूमने का भी मौका Expressway In Bihar: बिहार का यह 'हाईवे' 3700 cr से बन रहा, पटना समेत इन इलाकों का होगा विकास...चमक जायेगी किस्मत Khelo India Youth Games 2025:बिहार में खेल इतिहास का सुनहरा पल...8500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम! Bihar Mausam Update: बिहार के इन 12 जिलों में आंधी, तूफान-मूसलाधार बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट... Pooja Murder Case: मुश्ताक से अजीत बन पूजा को फांसा, जान की भीख मांगती रही मगर नहीं माना हैवान, रूह कंपा देगा यह हत्याकांड Bihar weather alert: बिहार में मौसम का कहर...12 जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD ने किया चेतावनी जारी RCBvsCSK: "जीता हुआ मैच हार जाना कोई इनसे सीखे", रोमांचक मैच में बेंगलुरु ने चेन्नई को धोया, फिर विलेन बने MS Dhoni INDvsPAK: युद्ध हुआ तो भारत के सामने 4 दिन भी नहीं टिकेगा पाकिस्तान, ये है सबसे बड़ी वजह..
26-Aug-2021 05:12 PM
By Shushil
BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां एक सनकी पति ने पत्नी और 6 माह के मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना शाहकुंड प्रखंड के जवाखार मोढार गांव की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत जवाखार मोढार गांव में बीते बुधवार एक सनकी पति ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी रूपा देवी एवं छह माह का मासूम पुत्र की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शराब के नशे में धुत सुनील हरिजन ने इस घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस ने गुरुवार की सुबह हत्या के नामजद आरोपी सुनील हरिजन को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में सुनील हरिजन ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। मृतका के भाई ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनकी बहन अपने ससुराल आई थी। सुनील हरिजन के साथ रूपा की शादी 4 साल पहले हुई थी।
लोगों की माने तो सुनील हरिजन ने पहले भी 4 शादी की है रूपा उसकी पांचवी पत्नी थी। मृतका के भाई ने यह भी बताया कि उसके ऊपर भी उसके जीजा ने जानलेवा हमला किया था जिसमें वह बाल-बाल बच गया था।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी विधि व्यवस्था निसार अहमद शाह, प्रशिक्षु डीएसपी दिवेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी पति सुनील हरिजन से कड़ी पूछताछ की। जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूला। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।