शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
18-Oct-2022 03:24 PM
By
MUZAFFARPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार तो एक पुलिस का सामना नशे में टल्ली एक महिला से हुआ। महिला नशे में इस कदर धुत्त थी कि ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया लेकिन वो शौच का बहाना बनाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गयी। अब महिला की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।
मुजफ्फरपुर में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। नशे में धुत्त अंजली नामक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई है। बताया जाता है कि नशे में धुत्त यह महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली है।
मिली जानकारी के अनुसार मिठनपुरा थाना क्षेत्र के नकुलवा चौक के पास अंजली नशे की हालत में पिछले हफ्ते एक रिक्शे पर मिली थी। जिसे SKMCH में एडमिट कराया गया था। जहां होश आते ही वो चकमा देकर वहां से भाग निकली। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि महिला शराब समेत कई तरह की नशा करती है।
मिठनपुरा थाने की पुलिस इस बार उसे बोचहां से नशे की हालत में फिर हिरासत में लिया। लेकिन नशे में टल्ली अंजली फिर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गयी। इस बार शौच का बहाना बताकर वह पुलिस अभिरक्षा से भाग निकली। महिला की तलाश में पुलिस जुटी हुई है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। महिला के खिलाफ शराब पीने और पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का मामला दर्ज किया गया है। महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।