ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: ‘बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार’ पटना में बैठक के बाद मुकेश सहनी का बड़ा दावा बड़हरा की बेटी सोनाली सिंह ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाया कदम, आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित Pahalgam Attack: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक और स्ट्राइक, बगलिहार बांध से चिनाब नदी का पानी रोका Pahalgam Attack: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक और स्ट्राइक, बगलिहार बांध से चिनाब नदी का पानी रोका शराब के बाद गांजा तस्करी के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे धंधेबाज, एम्बुलेंस से 78 kg गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार महज 11 साल की उम्र में जीजा से शादी, 12 साल बाद देवर से हो गया प्यार; दिलचस्प है कहानी BIHAR NEWS: सहरसा रेलवे यार्ड में बड़ा हादसा, इंजन सेंटिंग के दौरान दो पॉइंट्समैन घायल Bihar Crime News: बाइक सवार युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका साइबर फ्रॉड या तकनीकी गड़बड़ी? : किसान के खाते में अचानक आए 10 नील 1 खरब 35 अरब 60 करोड़ 13 लाख 95 हजार रुपये से अधिक राशि Bihar News: बिहार के इन तीन स्टेशनों पर खुलेंगे गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

नशे में धुत दरिंदो ने की दुष्कर्म की कोशिश, दो सगी बहनों को चाकू मारकर किया घायल, चारों आरोपी फरार

नशे में धुत दरिंदो ने की दुष्कर्म की कोशिश, दो सगी बहनों को चाकू मारकर किया घायल, चारों आरोपी फरार

06-Jul-2021 08:19 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ नशे में धुत दरिंदो ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों बहनों की जमकर पिटाई की गयी। दरिंदों ने चाकू मारकर दोनों का सिर फोड़ डाला। गंभीर हालत में दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक बहन को 30 टांके लगाए गये है तो दूसरी बहन को 21 टांके लगे हैं। फिलहाल घायल दोनों बहनों का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में जारी है।


जब परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तब इस मामले को हल्के में लेते हुए आवेदन को फाड़ दिया गया और दोनों को दुत्कार कर थाने से भगा दिया गया। जिसे लेकर परिजन काफी आहत हैं। इस मामले में एसपी से मिलकर परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद अस्पताल पहुंची पुलिस को पीड़ित युवतियों ने गांव के ही कुछ युवकों का नाम बताया। 


दोनों बहनों ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में धुत होकर गांव के ही 4 युवकों ने घर में घुसकर दोनों बहनों की इज्जत तार-तार करने की कोशिश की जब विरोध किया गया तो दरिंदो ने चाकू मारकर दोनों का सिर फोड़ डाला। पीड़ित और उसके परिजन दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इधर पुलिस इस मामले में कैमरे पर कुछ भी बोलने से कतरा रही है। 


मगर मामला तूल पकड़ने पर पुलिस की नींद खुली है। औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। जिसके बाद पुलिस आरोपियो की गिरफ्तारी में जुट गयी है।  


गौरतलब है कि आए दिन मनचलों की करतूत सामने आ रही है। इससे पूर्व बीते रविवार को कुछ मनचलों ने ऑटो सवार महिला से छेड़खानी की थी। मनचलों से बचने के प्रयास में महिला की गोद से उसकी बेटी सड़क पर गिर गई। जिससे मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 


वही आज नशे में धुत दरिंदों ने दो बहनों की इज्जत लूटने की कोशिश की। दोनों बहनों को इस कदर पीटा की वे गंभीर रूप से घायल हो गयी। फिलहाल दोनो का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। पीड़िता और उनके परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अब देखना होगा कि आखिर कब तक पुलिस इन दरिंदों को सलाखों की पीछे पहुंचा पाती है।