Bihar Bhumi: अब नहीं लगाना होगा ब्लॉक या रेवन्यू ऑफिस का चक्कर, घर बैठे 72 घंटे में उपलब्ध होगा गांव व वार्ड का राजस्व नक्शा; जानिए तरीका Bihar Police Encounter: बिहार के इस जिले में सुबह-सुबह कुख्यात अपराधियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर,पैर में लगी गोली Bihar weather : बिहार के इन 15 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानिए आपके जिले का हाल शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’
21-Feb-2020 07:04 PM
By HIMANSHU
MOTIHARI : भले ही लोग शराबबंदी को बिहार में फेल्योर साबित करने में जुटे हैं लेकिन सीएम नीतीश कुमार की शराबबंदी की इस मुहिम को एक दुल्हन का सपोर्ट मिला है। दुल्हन ने पियक्कड दूल्हे को देखकर शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार के बाद बारात बैरंग वापस लौट गयी। अब लोग खुले दिल से दुल्हन की दिलेरी की प्रशंसा कर रहे हैं।
जिले के कोटवा के अहिरौलिया गांव के भोला ठाकुर के बेटे की बारात पूरी ठसक के साथ हरसिद्धि पहुंची थी। दुल्हन के दरवाजे पर बारात लगने के बाद बारातियों का खूब स्वागत-सत्कार चल रहा था। दुल्हन के घर वालों के साथ-साथ पूरा गांव बारातियों के स्वागत में जुटा हुआ था। शादी के रस्मों-रिवाज निभाए जा रहे थे। तभी इसी दौरान अचानक रंग में भंग पड़ गया। दुल्हन ने दूल्हे को नशे में झूमते देखा तो फिर क्या था तुरंत उसने शादी से इंकार कर दिया।दुल्हन के साफ कह दिया कि वे इस पियक्कड़ को अपना दूल्हा नहीं बनाएगी।
दुल्हन के इस फैसले के बाद तो वहां मौजूद लोगों को मानो सांप सूंघ गया। शादी की उत्साह अचानक मातम में बदल गया। खुशियां तनाव में बदल गयी। मौके पर पूरा सीन ही बदल गया। अब दुल्हन किसी भी कीमत पर शराबी दूल्हे से शादी को तैयार नहीं थी। मामला पंचायती तक पहुंच गया और दुल्हन पक्ष वालों ने दूल्हा पक्ष से शादी के खर्चे की मांग की। अंत में दूल्हा पक्ष को शादी के खर्च की रकम अदा कर बिन दुल्हन बारात लेकर बैरंग लौटना पड़ा।
दुल्हन के इस बोल्ड स्टेप की गांव वाले अब खुले दिल से सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बेटी ने जो किया अच्छा किया। किसी पियक्कड़ को दूल्हा बनाने से अच्छा है कि बाद में किसी योग्य और सुसंस्कृत लड़के से शादी हो। लोगों का ये भी कहना था कि दुल्हन ने बिहार में शऱाबबंदी की परिकल्पना को भी साकार किया है।