Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा
10-May-2024 10:52 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए। क्योंकि पड़ोसी मुल्क के पास परमाणु बम है। अगर हम उन्हें इज्जत नहीं देंगे तो वे भारत पर परमाणु हमला करने की सोच सकते हैं। इसके बाद अब इस मामले में भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस की दोगली नीति है। वह पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं, जहां कुछ नहीं है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि मणिशंकर अय्यर हों या राहुलगांधी या फिर पूरी कांग्रेस पार्टी। ये सभी लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। जो पाकिस्तान आज खाने के अनाज के लिए दूसरे पर निर्भर है। उसके पास अपना कुछ नहीं बचा है। ये लोग उसकी तरफदारी कर रहे हैं। इनलोगों का कभी भी कुछ भी नहीं होने वाला है। जनता अब इनपर भरोसा नहीं करने वाली है। देश में फिर से भाजपा की सरकार बनने वाली है। हमारी सरकार में जो आंख उठाकर गलत काम देखगा, तो उसी समय उसको जवाब भी मिल जाएगा।
इसके आगे गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान इतना ताकतवर है कि यदि इसे कोई आंख दिखाएगा तो भूगोल में नजर नहीं आएगा। यदि हमें पकिस्तान आंख दिखाता है तो उसका नामों- निशान मिटा दिया जाएगा। वह भूगोल में कहीं नजर नहीं आएगा। ये लोग फारुक अब्दुला की भाषा बोल रहे हैं। ये लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। यह पाकिस्तान की भाषा बोल रहे है और आतंक की भाषा बोल रहे हैं।