1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated May 26, 2021, 3:51:18 PM
- फ़ोटो
MUZAFFAPUR: ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित एक होटल परिसर में बने टायर गोदाम में भीषण आग लग गयी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर मौजूद डीएसपी गौतम कुमार ने बताया कि होटल परिसर में बने टायर गोदाम में भीषण आग लग गयी है। यहां अवैध तरीके से टायर का गोदाम बनाया गया है। जिस पर कार्रवाई की जाएगी।