ब्रेकिंग न्यूज़

Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर

मुस्लिम लड़की पहली शादी के बाद बनी अंजलि, फिर अफसाना और तीसरी शादी के बाद भव्या, पति ने ही कर दिया मर्डर

मुस्लिम लड़की पहली शादी के बाद बनी अंजलि, फिर अफसाना और तीसरी शादी के बाद भव्या, पति ने ही कर दिया मर्डर

29-Dec-2022 01:36 PM

By

DESK : एक मुस्लिम महिला की अजीबोगरीब कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। महिला ने धर्म बदलकर तीन बार शादी की। पहली शादी के बाद अंजलि बन गई, दूसरे निकाह के बाद अफसाना और तीसरी शादी के बाद भव्या। तीसरी शादी के बाद भी दूसरे पति से संबंध होने के कारण उसकी हत्या कर दी गई। जब उसकी मौत का खुलासा हुआ तो पुलिस मने भी अपना सिर पिट लिया। 




मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है। मृतक महिला 35 साल की भव्या शर्मा है। पुलिस ने खुलासा किया है कि उसकी हत्या करने वाला कोई औइर नहीं बल्कि उसका पति विनोद शर्मा ही है। गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद शख्स ने बताया कि मुस्लिम महिला बेबी पहली शादी के बाद अंजलि, दूसरे निकाह के बाद अफसाना और तीसरी शादी के बाद भव्या शर्मा बन गई। 




शख्स ने हत्या का कारण बताते हुए कहा कि उसका दूसरे पति अनीस के साथ भी संबंध था। यही वजह है कि पति ने उसकी जान ले ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला था कि उसके पेट के निचले हिस्से में चाकू मारा गया था। जब उसके तीसरे पति से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि मैंने ही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा है।