Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर
10-Nov-2022 01:08 PM
By
DESK : समाजबादी पार्टी ने उत्तरप्रदेश के मैनपुरी सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अपना उम्मीदवार तय कर लिया है। सपा ने अपने इस पारंपरिक सीट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और दिवंगत समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव की बहु डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि, इस सीट पर शुरूआती दौर से ही यादव परिवार का कब्ज़ा रहा है। इससे पहले दिवंगत समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़ते थे अब उनकी मौत के बाद उनकी विरासत को डिंपल यादव संभालेंगी।
जानकारी हो कि, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कि पत्नी डिंपल यादव ने अपना पहला चुनाव 2009 में लड़ा था। उस वक्त अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद सीट से चुनाव लड़ने से मना किया था तो उसके बाद इस सीट पर वो चुनाव लड़ी थी। इस चुनाव में डिंपल को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज बब्बर से चुनाव हार गई थी। हालांक, इससे बाद भी डिंपल ने हार नहीं माना और 2012 के कन्नौज लोकसभा उपचुनाव में निर्विरोध चुनाव जीता। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में भी इस सीट पर इनको जीत नसीब हुई, लेकिन इसके बाद 2019 में डिंपल को सुब्रत पाठक से हार का सामना करना पड़ा। अब डिंपल को अखिलेश ने मैनपुरी से चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर 1996 से ही सपा जीतती हुई आई है।
गौरतलब हो कि, इन सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। इस सीट उपचुनाव लोकसभा सांसद मुलायम सिंह की मौत हो जाने के कारण हो रहा है। यूपी में मैनपुरी के अलावा रामपुर की विधानसभा सीट पर भी मतदान होगा। यह सीट समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार से कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 17 नवंबर तक चलेगी।