बेतिया में गंडक नदी की तेज धार में बहा चचरी पुल, कई गांवों का संपर्क टूटा हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजद और कांग्रेस पर बोला हमला, कहा..आरक्षण विरोधी रहा है दोनों पार्टियों का चरित्र Bihar Ias Officers: बिहार के 12 IAS अफसरों को मिली एक और नई जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट देखें.... Bihar News: बिहार के 544 CO पर हुआ एक्शन, फिर भी अंचल अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा प्रभाव, मंत्री ने की हाईलेवल मीटिंग बेगूसराय में नदी में डूबने से 4 की मौत, खगड़िया में एक बच्ची की गई जान Bihar News: इन जिलों में अगले 2 दिन भीषण बारिश, IMD ने पहले कर दिया सावधान Bihar News: बिहार की इन 8 महिला समेत 13 अफसरों की लगी ड्यूटी, 19-20 तारीख को करेंगे यह काम पटना फतुहा में टाटा कमर्शियल गाड़ियों के सबसे बड़े शोरूम ‘बुद्धा शक्ति’ का उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ FASTag Yogna: कार, जीप, वैन मालिकों के लिए बड़ी खबर....3000 रू का पास बनाएं और देशभर में करें यात्रा अब घरों में इन्वर्टर लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत: बिहार के 15 शहरों में लगने जा रही हाई-कैपेसिटी बैटरी इन्वर्टर, पावर कट होते ही 4 घंटे मिलेगी बिजली
08-Mar-2024 08:05 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। अपने विदेश दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को लंदन स्थित साइंस म्यूजियम पहुंचे और साइंस म्यूजियम के बारे में विस्तृत जानकारी ली। लंदन के इसी साइंस म्यूजियम के तर्ज पर पटना में साइंस सिटी को बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि पटना में बन रहे साइंस सिटी को लंदन के साइंस म्यूजियम की तरह ही बनाया जाएगा। पटना में साइंस सिटी के निर्माण के पश्चात् यहां आने वाले छात्र- छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी। इसके लिये लंदन के साइंस म्यूजियम के अनुरूप आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जायेगा।
इस अवसर पर बिहार के पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, ग्लोबल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की निदेशक हेलेन जोनस, इंटरनेशनल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की मैनेजर शालिनी नारायण, साइंस म्यूजियम के मेंटेनेंस मैनेजर फरगस काररोल, डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कन्सलटेंट सुजीत मौजूद रहे।