ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में पुलिस की बड़ी सफलता! AK-47 और कई हथियार के साथ जिंदा कारतूस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक: हार्डवेयर दुकान से कैश और कीमती सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रैलियों के लिए हेलीकॉप्टरों की बुकिंग शुरू, रोज 20 चॉपर भरेंगे उड़ान Bihar News: क्या सच में बिहार की महिला ले रहीं राजनीति में इंट्रेस्ट, इस रिपोर्ट से जानिए हकीकत; बढ़ जाएगी नीतीश -तेजस्वी की टेंशन Child Aadhaar Card Rules : बच्चों के आधार कार्ड नियम बदले: अब माता-पिता के दस्तावेज अनिवार्य, सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र से नहीं बनेगा आधार PhonePe: क्यों RBI ने PhonePe पर लगाया लाखों का जुर्माना? जानें... पूरी डिटेल ADR REPORT 2025 : राजनीतिक दल में केंद्र से लेकर प्रदेश तक..., वंशवाद की राजनीति में कौन आगे? लालू परिवार नहीं यह हैं सबसे आगे Bihar News: बिहार सरकार से 10 हजार रुपए लेकर क्या करने वाली हैं महिलाएं, जानिए पूरी सच्चाई; इस रिपोर्ट में मिलेगी पूरी जानकारी BIHAR ELECTION : चुनाव आयोग की नई पहल, जीविका दीदियां महिलाओं को वोटिंग के लिए करेंगी प्रेरित Bihar News: बिहार में यहाँ फोरलेन सड़क के लिए नए सिरे से जमीन अधिग्रहण, लंबे समय से रुका काम जल्द होगा पूरा

एक मछुआरा भाषण दे रहा है, यही है संविधान की ताकत : बोले मुकेश सहनी..इसे बचाने के लिए हम हर कुर्बानी देने को तैयार

एक मछुआरा भाषण दे रहा है, यही है संविधान की ताकत : बोले मुकेश सहनी..इसे बचाने के लिए हम हर कुर्बानी देने को तैयार

16-May-2024 05:55 PM

By First Bihar

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने गुरुवार को मधुबनी, सीतामढ़ी, वैशाली और सारण में चुनावी सभाओं को संबोधित किया और महागठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की। इस दौरान तेजस्वी यादव भी उनके साथ थे। मुकेश सहनी ने कहा कि एक मछुआरा यहां भाषण दे रहा है, यही संविधान और लोकतंत्र की ताकत है। इसे बचाने के लिए हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। 


मुकेश सहनी ने कहा कि देश की पहचान खत्म की जा रही है। लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए वह कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी प्रधानमंत्री हैं, कल कोई और होगा। नेता आएंगे और जाएंगे लेकिन यह देश और लोकतंत्र रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपने समाज की उन्नति के लिये मुम्बई की ऐशो-आराम की जिंदगी छोड़ सकते हैं तो लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए कोई भी कुर्बानी दे सकते हैं। 


मधुबनी, सीतामढ़ी, वैशाली और सारण में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि आज संविधान की ताकत है कि एक मछुआरा यहां भाषण दे रहा है। लेकिन आज इसी संविधान को समाप्त कर नया संविधान लाने की साजिश की जा रही है। इसके लिए उन्होंने लोगों से संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं कि जबतक पिछड़ा वर्ग का एक भी बच्चा है तबतक यह संविधान न कोई समाप्त कर सकता है और न इसे बदल सकता है। 


सन ऑफ मल्लाह के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि आज हम संघर्ष करेंगे तभी आने वाली पीढ़ी को हम खुशहाल जिंदगी दे सकेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा द्वारा पैसे के बल पर आज जनता द्वारा चुने गए एमएलए, एमपी को खरीदकर सरकार को ही गिराया जा रहा है। यह लोकतंत्र का अपमान है।


उन्होंने कहा कि आज सभी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। जब संस्थाएं नहीं होगी तो आरक्षण स्वतः समाप्त ही हो जाएगा। आज यह बड़ी साजिश रची जा रही है। उन्होंने लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजय बनाने की अपील करते हुए कहा कि आज जो सरकार केंद्र में है, वह सरकार गरीबों की नहीं अमीरों की सरकार है। जब केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बन जाएगी, तब गरीबों की समस्याओं का हल उनके दरवाजे पर ही मिलेगा।