BIHAR ELECTION : “Tejashwi Yadav पर गिरिराज सिंह का तंज: कांग्रेस की खुशामद के बाद भी नहीं मिला CM पद, इंडी गठबंधन पर बड़ा हमला” Bihar News: बिहार में पुलिस की बड़ी सफलता! AK-47 और कई हथियार के साथ जिंदा कारतूस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक: हार्डवेयर दुकान से कैश और कीमती सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रैलियों के लिए हेलीकॉप्टरों की बुकिंग शुरू, रोज 20 चॉपर भरेंगे उड़ान Bihar News: क्या सच में बिहार की महिला ले रहीं राजनीति में इंट्रेस्ट, इस रिपोर्ट से जानिए हकीकत; बढ़ जाएगी नीतीश -तेजस्वी की टेंशन Child Aadhaar Card Rules : बच्चों के आधार कार्ड नियम बदले: अब माता-पिता के दस्तावेज अनिवार्य, सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र से नहीं बनेगा आधार PhonePe: क्यों RBI ने PhonePe पर लगाया लाखों का जुर्माना? जानें... पूरी डिटेल ADR REPORT 2025 : राजनीतिक दल में केंद्र से लेकर प्रदेश तक..., वंशवाद की राजनीति में कौन आगे? लालू परिवार नहीं यह हैं सबसे आगे Bihar News: बिहार सरकार से 10 हजार रुपए लेकर क्या करने वाली हैं महिलाएं, जानिए पूरी सच्चाई; इस रिपोर्ट में मिलेगी पूरी जानकारी BIHAR ELECTION : चुनाव आयोग की नई पहल, जीविका दीदियां महिलाओं को वोटिंग के लिए करेंगी प्रेरित
15-May-2024 06:04 PM
By First Bihar
DESK: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार का पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज पूर्वी चम्पारण और गोपालगंज पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी प्रचार भी किया। इस दौरान मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि विकासशील इंसान पार्टी यह पार्टी आपकी है और पार्टी के मालिक आप हैं।
उन्होंने कहा कि आप खुद को प्रत्याशी मानकर मतदाताओं के बीच जाएं और वोट की अपील करें। इस चुनाव को विशेष चुनाव बताते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव वीआईपी के मान, सम्मान और अधिकार का चुनाव है।
पूर्व मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि भाजपा के छल और बल से मुकाबला करने के लिए जरूरी है कि आप सभी एकजुट रहें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ प्रत्याशी का चुनाव नहीं है यह चुनाव वीआईपी का चुनाव है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विरोधी हर षडयंत्र रचेंगे, लेकिन हमें अपना काम याद रखना है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि आने वाली पीढ़ी को अच्छा दिन देकर हम जाएं। अगर आज हम संघर्ष नहीं करेंगे तो कल आने वाली पीढ़ी को संघर्ष करना होगा।
मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि इस चुनाव में वे राजद के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में हैं। यह रिश्ता लंबा चलना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि लालू प्रसाद की विचारधारा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई निषाद आरक्षण है और जब पावर होगा तो सब समस्याएं हल हो जाएंगी।