Bihar News: मानसून के आने से पहले मौसम का कहर, बिहार में 12 लोगों की मौत Bihar News: राज्य में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, न्याय की व्यवस्था अब तुरंत; खौफ में अपराधी Bihar Monsoon: मानसून का इंतजार हुआ ख़त्म, मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और भीषण बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट वैशाली में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, केस वापस लेने का दबाव, पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 10 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, बकरी चराने के दौरान हादसा BIHAR: निषाद आरक्षण पर राजनीति तेज, VIP ने BJP पर जनता को बरगलाने का लगाया आरोप मुजफ्फरपुर में बेपटरी हुई मालगाड़ी, बाल-बाल बचा रेल कर्मी, ट्रेनों का परिचालन बाधित Bihar News: नहाने के दौरान डूबने से दो लड़कियों की मौत, दादा को खाना पहुंचाने गई थीं दोनों बच्चियां आरा में 22 जून को 'संत सम्मेलन' का आयोजन, जन जागरण सेवा कल्याण संस्थान का कार्यक्रम JDU विधायक के भांजे की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रॉपर्टी के लिए छोटे भाई ने घटना को दिया था अंजाम
10-May-2024 05:58 PM
By First Bihar
PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने शुक्रवार को तूफानी चुनावी दौरा किया है। उन्होंने झारखंड के गढ़वा, हुसैनाबाद और बिहार के बक्सर, समस्तीपुर और दरभंगा में आयोजित चुनावी सभाओं में आरक्षण को लेकर भाजपा को घेरा। कहा कि भाजपा आरएसएस का मुखौटा है। भाजपा के पीछे आरएसएस है और आरएसएस कभी नहीं चाहता कि गरीबों और पिछड़ों का आरक्षण मिले।
मुकेश सहनी ने आरएसएस को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो पहले हमलोगों का छुआ पानी भी नहीं पीते थे। उन्होंने इस चुनाव को बड़ी लड़ाई बताते हुए कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। सभी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। जब संस्थाएं नहीं होगी तो आरक्षण समाप्त हो जाएगा।
उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा से लड़ाई लड़ने वाले ऐसे लोग पूरे देश मे होने चाहिए। इन्होंने भाजपा से लड़ाई लड़ी है। इस कारण इन्हें जेल भेज दिया गया है।
सहनी ने कहा कि आज पैसे के बल पर एमएलए, एमपी खरीदे जा रहे हैं। गरीबों की आवाज उठाने वाले या भाजपा के खिलाफ बोलने वालों को जेल में डाल दिया जा रहा है या उन्हें परेशान किया जा रहा है। हमारे भी चार विधायक खरीद लिए गए और हमें सरकार से भी बाहर कर दिया गया। उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि गरीबों की सरकार बनेगी तभी गरीबों का कल्याण होगा।