ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात

Bihar Politics : मोदी के मंत्री को लेकर लालू के नेता ने दिया विवादित बयान, गिरिराज सिंह को बताया देश का दुश्मन

Bihar Politics : मोदी के मंत्री को लेकर लालू के नेता ने दिया विवादित बयान, गिरिराज सिंह को बताया देश का दुश्मन

15-Oct-2024 08:21 AM

By First Bihar

NALANDA : बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री और राजद नेता ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता देश के दुश्मन है। अब राजद नेता के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से गहमागहमी देखने को मिल सकता है। इस बयान को लेकर एनडीए के नेता जोरदार तरीके से पलटवार कर सकते हैं। 


दरअसल, पूर्व शिक्षा मंत्री चद्रशेखर ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि ये लोग देश के दुश्मन हैं, जो समाज को बांटना और तोड़ने का काम करना चाहते हैं।   इस दौरान उन्होंने जीभ की कीमत लगाने वालों पर भी निशाना साधा। चद्रशेखर नालंदा में राजद के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। उसी दौरान उन्होंने यह बातें कही। 


चंद्रशेखर ने कहा कि पाखंडवादी लोग भगवान की दुकान सजाकर उल्लू सीधा करते हैं। यह लोग भगवान के संदेश का अपमान करते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ मेरी लड़ाई है। आडवाणी जी भी यात्रा शुरू किए थे, क्या रिजल्ट है सभी को पता है। ये लोग नफरती लोग हैं और समाज को तोड़ना और बांटना चाहते हैं। समप्रदाय और नफरतवाद इन लोगों के संस्कार में है। ये देश के दुश्मन हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी यह लड़ाई जारी रहेगी। 


आपको बताते चलें कि, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजद एक्टिव मोड में नजर आ रही है। राजद के तमाम नेता जनता के बीच जा रहे हैं और उनसे बात कर उनकी समस्यों को जान रहे हैं और उनसे मी फीडबैक नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के पास दे रहे हैं। इसके बाद राजद इसी जके आधार पर अपना प्लान तैयार कर रही है। ऐसे में अब कल से तेजस्वी वापस से अपनी यात्रा भी शुरू कर रहे हैं।