ब्रेकिंग न्यूज़

Virat Kohli Net Worth: मुंबई से लेकर लंदन तक घर, जानिए... कितनी संपति के मालिक हैं विराट कोहली? रांची में डबल मर्डर से सनसनी: गला रेत कर बेरहमी से हत्या के बाद धुर्वा में फेंका Colonel Sofia Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी के फैन हुए बाबा बागेश्वर, बताया "आज के समय की रानी लक्ष्मी बाई" Most Exported Scooter: विदेशों में इस स्कूटर की मांग सबसे ज्यादा, एक्टिवा हो या जुपिटर, इसके आगे सभी फेल Bihar News: दो महिला और एक पुरूष अधिकारी ने ग्रुप में कर लिया विवाद, कृषि विभाग ने लिया कड़ा एक्शन...जारी किया यह आदेश How to sleep fast: नींद नहीं आती? अपनाएं 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक, मिनटों में आ जाएगी गहरी नींद Vigilance Case: निगरानी ने अफसरों-कर्मियों के खिलाफ दर्ज करप्शन केस की कुंडली सार्वजनिक की, सभी विभागों के ACS- सचिव को भेजी गई रिपोर्ट,जानें... Ayurvedic fruit eating tips: गर्मियों में ऐसे खायेंगे फल तो मिलेगा डबल फायदा, वरना हो सकता है नुकसान Bihar Weather: बिहार के इन 8 जिलो में अगले 2 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट, पिछले 24 घंटे में इन 10 प्रखंडों का सबसे ज्यादा रहा तापमान Bihar Teacher: होमवर्क न करने पर शिक्षक ने दिखाई बर्बरता, छात्र की जमकर की पिटाई, फटा कान का पर्दा

मेरठ साबुन फैक्ट्री ब्लास्ट में भोजपुर के 5 की मौत, इलाके में गम का माहौल

मेरठ साबुन फैक्ट्री ब्लास्ट में भोजपुर के 5 की मौत, इलाके में गम का माहौल

19-Oct-2023 01:25 PM

By First Bihar

ARA : पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में साबुन फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में भोजपुर के एक ही गांव के 5 लोगों की मौत हो गई। उसके बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिले के कोयल गांव के पांच लोग इस कंपनी में काम करते थे। इनकी पहचान प्रयाग साह, सुनील ठाकुर, अयोध्या राम, रूपन साह और चंदन कुमार के रूप में हुई है। वहीं, चंदन रूपन का नाती है।


वहीं, इस मामले में जब मृतकों का शव गांव पहुंची तो घरों से रोने बिलखने की आवाजें आ रही थीं। गांव के ही रूपन के दामाद की मेरठ में यह फैक्ट्री थी। वहीं सभी लोगों को गए थे। सभी को आराम का काम और अच्छी सैलरी का ऑफर दिया गया था। उसके बाद विस्फोट में रूपन और उसके नाती चंदन की भी मौत हुई है। सभी दिवाली और छठ पर गांव आने वाले थे, लेकिन उसके पहले मौत की खबर आई।


बताया जा रहा है कि, कोयल गांव के निवासी ललन राम के के बेटे अयोध्या राम (45) भी इस हादसे के शिकार हो गए। इसी गांव के योगेंद्र ठाकुर के बेटे सुनील ठाकुर (40) हुई है। इसके साथ ही इस हादसे में  मरने वाले रूपन साह (50) के रूप में हुई है। गांव के लोगों के मुताबिक रूपन साह ही सभी लोगों को लेकर मेरठ गया था। अपने रिश्तेदार की ही फैक्ट्री में सब एक साथ काम करते थे। पांचवां व्यक्ति पिंटू साह का 17 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार था। चंदन रूपन का नाती था। फिलहाल चंदन मेरठ ही रहता था, लेकिन एक घर इसका गांव में भी है।


आपको बताते चलें कि, मेरठ के लोहिया नगर इलाके में साबुन बनाने वाली एक इमारत में बुधवार को जोरदार विस्फोट हुआ था। विस्फोट इतना खतरनाक था कि आस पास की इमारतें भी इसकी चपेट में आ गई थीं। इस घटना में चार लोगों मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, पांचवें व्यक्ति ने शाम में दम तोड़ दिया था। रेस्क्यू के दौरान भी विस्फोट हुआ। मौके से बारूद और पटाखा मिला है।