Patna News: गांधी मैदान में रावण वध के लिए सुरक्षा टाइट, 128 सीसीटीवी और 13 वाच टावर से होगी निगरानी Bihar News: तेजस्वी यादव समेत चार नेताओं पर FIR, "माई-बहिन मान योजना" के नाम पर महिलाओं से ठगी का आरोप Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज भीषण वर्षा, IMD का अलर्ट जारी Train News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, बुकिंग शुरू; यहां देखें पूरी जानकारी कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम
08-Nov-2023 07:46 PM
By First Bihar
PATNA: कटोरिया विधानसभा क्षेत्र से BJP की विधायक निक्की हेम्ब्रम ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनके अमर्यादित बयान को लेकर हमला बोला है। उनसे इस्तीफे की मांग की है। निक्की हेम्ब्रम ने कहा है कि नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर उन्हें राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मानसिक रूप से विक्षिप्त-पागल-दिवालिया व्यक्ति को संवैधानिक पद पर रहने का अधिकार नहीं है।
पटना में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में महिला विधायकों और विधान पार्षदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। इस दौरान बीजेपी विधायक निक्की हेम्ब्रम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसीं। निक्की हेम्ब्रम ने आगे कहा कि सदन में सभी महिलाओं का सिर शर्म से झूक गया था। अभिभावक स्वरूप इतने सीनियर और इतने मर्यादित पद पर रहने के बावजूद नीतीश कुमार को समझ नहीं है उन्हें भाषा का ज्ञान नहीं है सबके सामने अश्लील बातें करते हैं और अमर्यादित व्यवहार करते हैं। क्या उनकी नैतिकता यही कहती है। उनको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लेनी चाहिए।
बीजेपी विधायक ने कहा कि उनके इस व्यवहार से पूरे बिहार के सिर शर्म से झूक गया है। ऐसे मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति, पागल दिवालिया को संवैधानिक पद पर रहने का अधिकार नहीं है। संविधान में भी इस बात का जिक्र है। हम महिलाएं सदन में अपमानित और असहज महसूस कर रहे हैं।
निक्की हेम्ब्रम ने तेजस्वी यादव से भी पूछा कि क्या विधानसभा और विधान परिषद सेक्स एजुकेशन देने की जगह है। क्या हमलोग इतने नाबालिग हैं कि यह सब चीजे बताने की जरूरत पड़ गयी। यदि आपको इतना ही समझ में आता है कि तो अपने परिवार के लोगों के सामने मुख्यमंत्री को बिठाकर यह एजुकेशन लेनी चाहिए।
नीतीश के माफी मांगने पर कहा कि किसी को भरी सभा में अपमानित करने के बाद यदि आप माफी मांगते हैं तो क्या उनकी मर्यादा लौटकर आएगी। उनकी बहू-बेटियों के साथ ऐसा होता तो क्या वो शांत बैठते। क्या साधारण घर की महिलाओं की इज्जत इज्जत नहीं होती है। यह बहुत ही गंभीर विषय है। मुख्यमंत्री मानसिक दिवालिया पर आ गये है अपनी ओछी हरकतों पर आ गये हैं। नैतिकता के आधार पर नीतीश कुमार को इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लेनी चाहिए।