Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर
15-Jan-2023 02:46 PM
By
DESK: मध्यप्रदेश में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से हड़कंप मचा हुआ है। जहां एक शख्स से लिफ्ट लेना एक 92 साल की बुजुर्ग महिला को भारी महंगा पड़ गया। बाइक सवार ने अपनी दादी के उम्र की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। अभी तक आरोपी का पता नहीं चल सका है।
घटना मध्य प्रदेश के शहडोल इलाके की है जब 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही थी तभी एक बाइक सवार आया और पूछा कि अम्मा कहां जाना है। उसके बाद लिफ्ट देने की बात करने लगा। बुजुर्ग महिला भी बाइक पर बैठ गयी। लेकिन तभी विरान जंगल के पास शख्स ने बाइक को रोक दिया और बुजुर्ग महिला को जंगल में ले जाकर हैवानियत की हदे पार कर दी।
92 साल की महिला के साथ रेप किया और मौके से फरार हो गया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए। महिला की हालत बिगड़ता देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित महिला ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया और मामले की छानबीन शुरू की।
घटना के बारे में शहडोल एएसपी मुकेश वैश्य ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में 92 साल की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बुजुर्ग महिला जबलपुर से शहडोल आई हुई थी। जिसके बाद वह अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रही थी। वह बस-ऑटो का इंतजार कर रही थी तभी एक बाइक सवार अचानक आया और लिफ्ट देने की बात करने लगा। जिसके बाद वृद्ध महिला बाइक पर बैठ गयी लेकिन कुछ देर आगे बढ़ने के बाद जंगल में ले जाकर बाइक सवार ने गंदा काम किया और मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।