Bihar News: बिहार में भीषण गर्मी के बीच अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर राख; स्वाहा हो गई लाखों की संपत्ति IPL 2025: इस सीजन 'पावरप्ले' में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमें, नंबर 1 को देखकर कहोगे 'असंभव' 20 मई को जनसुराज की बिहार बदलाव यात्रा: जेपी की जन्मभूमि सिताबदियारा से प्रशांत किशोर करेंगे शुरुआत Bihar News: मद्य निषेध विभाग में इंस्पेक्टर राज ! बक्सर में नए अधीक्षक की हुई पोस्टिंग...तो सिवान-कैमूर के लिए किस बात का इंतजार ? Bihar News: गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम, इश्कबाजी में गंवाई जान IPL 2025: आज बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे SRH और MI के खिलाड़ी, IPL ने लिए यह बड़े फैसले IPL 2025: आज बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे SRH और MI के खिलाड़ी, IPL ने लिए यह बड़े फैसले पहलगाम आतंकी हमले पर हिंदू संगठनों का विरोध, मुस्लिम मजदूरों से काम नहीं कराने का लिया फैसला Bihar News: कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, घूमने गए थे 4 दोस्त; नहाने के दौरान दो की गई जान USA-ISRAEL Military Planes In India: अमेरिका और इजरायल ने भारत में तैनात किए अपने लड़ाकू विमान, क्या होने वाला है कुछ बड़ा?
14-Jan-2024 06:17 PM
By First Bihar
DELHI: पूरे देश में कल यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। सनातन धर्म में इस दिन का खास महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि देव से मिलने के लिए आते हैं। इस मौके पर पीएम मोदी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में प्रधानमंत्री गायों को चारा खिलाते नजर आ रहे हैं।
पीएम मोदी ने की गौ सेवा, मकर संक्रांति पर गायों को चारा खिलाते नजर आ रहे@BJP4Bihar @samrat4bjp @BJP4India pic.twitter.com/dg2zyElwYP
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) January 14, 2024
मकर संक्रांति के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर गायों को चारा खिलाया और उन्हें दुलार किया। मकर संक्रांति के मौके पर स्नान, दान के साथ साथ गौ सेवा की भी पुरानी परंपरा है। हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। मकर संक्रांति के इस खास पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर गायों की सेवा करते दिखे। गायों के साथ पीएम मोदी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में नजर आ रही गायों को पीएमओ में पाला गया है। ये गायें सामान्य गायों से अलग हैं। ये पुंगनूर नस्ल की गाये है जिसे दक्षिण भारत में विकसित किया गया है। इनकी ऊंचाई 3 से 5 फीट के बीच होती है और ये दुनिया की सबसे छोटी गाय कही जाती हैं। तस्वीरों में ये गायें प्रधानमंत्री के आसपास घूमती नजर आ रही हैं और पीएम मोदी गायों को अपने हाथ से चारा खिलाते दिख रहे हैं।