Bihar News: अनंत चतुर्थी पर सिमरिया पहुंचें विजय सिन्हा, कहा - लालू ने सनातन संस्कृति को किया बर्बाद, अब जनता नहीं करेगी बर्दाश्त Bihar News: अमृतसर मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी गया से गिरफ्तार, NIA ने ऐसे दबोचा Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष में कौन-कौन सी चीजें खरीदना माना गया है अशुभ? जानिए... पूरी डिटेल Bihar News: बिहार के इस जिले में बिना बकाया बिल जमा किए बिजली होगी बहाल, मुफ्त 125 यूनिट का भी मिलेगा लाभ Road Accident: तेज रफ्तार बाइक ट्रॉली से टकराई, सड़क हादसा में जीजा की मौत; साला गंभीर रूप से घायल Bihar Weather: बिहार के 11 जिलों में आज बारिश की संभावना, गर्मी और उमस से यहाँ के लोगों को मिलेगी राहत Patna News: प्रेमिकाओं पर खर्च के लिए करता था चेन स्नैचिंग, आरोपी गिरफ्तार BIHAR CRIME: बांका में युवक की बेरहमी से हत्या, शव पर नमक डालकर फेंका बक्सर में सनातन जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, राजकुमार चौबे ने किया वादा, कहा..बक्सर को धार्मिक राजधानी बनाकर रहेंगे बड़हरा से तीर्थयात्रा पर रवाना हुए 300 से अधिक श्रद्धालु, अजय सिंह ने दिखाई हरी झंडी
14-Oct-2024 08:43 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड की हेमंत सरकार ने राज्य की महिलाओं को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपये मिलते हैं अब इसे बढ़ाकर 2500 रूपये किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को ढाई हजार रूपये मिलेगा। इस तरह महिलाओं को साल में 30 हजार रूपये झारखंड सरकारी की ओर से दिया जाएगा। 2500 रूपये की यह राशि हर महीने लाभार्थी महिला के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। हेमंत सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि को 1000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
झारखंड कैबिनेट की बैठक आज सोमवार रांची में हुई। जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि को 1000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। इससे सरकार के खजाने पर वार्षिक 9000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। वही झारखंड के 62 हजार पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) को EPF का तोहफा दिया गया है। झारखंड कैबिनेट ने इसकी भी मंजूरी दे दी है। अब पारा शिक्षकों के मानदेय से हर महीने 1800 रुपये EPF कटेगा जबकि राज्य सरकार अपनी ओर से 1950 रुपये अलग से देगी। राज्य सरकार ने सभी टेट पास, प्रशिक्षित और अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों के 15000 मानदेय के बेस पर EPF की कटौती होगी।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मंईया सम्मान हुई और सशक्त..दिसंबर से मंईया सम्मान राशि हुई दुगनी से ज़्यादा दिसंबर से हर माह 2500, साल के 30 हज़ार (देश में सबसे ज़्यादा).. 4 सितंबर रांची में हुए मंईया सम्मेलन में आपकी अबुआ सरकार ने जो कहा उसे 40 दिन में किया। अब हर कार्य में हमारी यही तेजी रहेगी।
वही उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लिखा कि..भाजपा ने देश के किसी राज्य में किसी महिला को किसी योजना में 2100 रुपए नहीं दिए। और तो और झारखण्ड में बिना खाता और जानकारी के कोई फर्जी फॉर्म भी भरवा दिया। लोग उस फॉर्म को कमल चिट फन्ड स्कैम का नाम दे रहे हैं। वहीं, हेमन्त सरकार ने लाखों बहनों को रक्षा बंधन, करम पूजा और नवरात्रि में मइयां सम्मान की तीन क़िस्त दी। नवम्बर में छठ पूजा के दौरान चौथी क़िस्त भी दी जाएगी। और उसके पश्चात दिसम्बर से 2500 रुपए का सम्मान भी देने का काम करेगी। मइयां सम्मान योजना को रोकने के लिए भाजपा अब अपना बड़का PIL गैंग गुजरात या असम से ले आना चाहता है तो ले आये।