ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Bihar Flood: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, पाथ-वे नदी में समाया; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज

महागठबंधन में सीट बंटवारा फाइनल, आज तेजस्वी करेंगे एलान; जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें?

महागठबंधन में सीट बंटवारा फाइनल, आज तेजस्वी करेंगे एलान; जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें?

29-Mar-2024 08:02 AM

By First Bihar

PATNA : महागठबंधन के घटक दल राजद, कांग्रेस व वामदलों के बीच आधिकारिक रूप से सीट बंटवारे की घोषणा आज यानी शुक्रवार को होगी। इसके लिए राजद के प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन की ओर से सवा 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस रखा गया है। इस प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव व कांग्रेस एवं वामदलों के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने दी है।


दरअसल, महागठबंधन के बीच बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए सीट बंटवारे पर अंतिम रूप से सहमति बन गयी है। गोपालगंज, वाल्मीकिनगर व शिवहर को लेकर गुरुवार को दो दौर की बैठकों में कांग्रेस व राजद नेताओं के बीच चर्चा हुई। यह बैठक नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर गुरुवार को हुई।


वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में कांग्रेस ने पूर्णिया सीट वापस करने की बात कही जिसे राजद ने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद कांग्रेस को 9 सीट देने की बात कही गई। लेकिन, इसके बदले में राजद ने झारखंड में तीन सीट पलामू व चतरा अथवा कोडरमा सीट की मांग रखी गयी है। महागठबंधन में वामदलों में भाकपा को एक सीट बेगूसराय व माकपा को एक सीट खगड़िया दिए जाने पर सहमति बनी है। जबकि, भाकपा माले को तीन सीट नालंदा, आरा व काराकाट दिए जाने को लेकर भी अंतिम सहमति बन चुकी है।


आपको बताते चलें कि, पूर्णिया सीट पर पर पप्पू यादव और जेडीयू छोड़ आरजेडी में शामिल हुईं बीमा भारती ने दावेदारी ठोंक दी है। पप्पू यादव तो यहां तक कह चुके हैं। कि दुनिया छोड़ देंगे लेकिन पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे। वहीं बीमा भारती को आरजेडी ने पूर्णिया से अपना प्रत्याशी बनाया है और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीमा ने भी पूर्णिया पर लड़ाई का ऐलान किया है। ऐसे में देखना होगा कि कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय करने वाले पप्पू यादव का अगला कदम क्या होगा?