BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली हाजीपुर में बोले विजय सिन्हा..जिस दिन तेजस्वी अपने पिता लालू की राह को छोड़ देगा, उसी दिन देश से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा
18-Dec-2023 03:15 PM
By First Bihar
GAYA: गया के महाबोधि मंदिर परिसर में मोबाईल फोन ले जाना मना है। इसके बावजूद बिहार पुलिस की महिला सिपाही अपने साथ मोबाईल ले गयी और इस दौरान उसने फिल्मी गानों पर रिल्स बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते महिला पुलिस का रिल्स वायरल हो गया और जब इस पर पुलिस के अधिकारियों की नजर गई तब कार्रवाई की गयी। महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
महिला सिपाही खुशबु कुमारी "डी" कम्पनी, वि.वि.स.पु० (म.) कैम्प-बोधगया महाबोधी मंदिर की सुरक्षा में तैनात थी। पुलिस की वर्दी में अपना रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया था। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में खुशबु पुलिस की वर्दी में गाना गाते नजर आ रही है। जबकि बोधगया के महाबोधी मंदिर परिसर में मोबाईल फोन के साथ प्रवेश वर्जित है।
इसके बावजूद खुशबु मंदिर परिसर में ना सिर्फ मोबाईल ले गयी बल्कि रील्स बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉम पर अपलोड भी की। ऐसा करना पुलिस कर्मियों के लिए गंभीर अनुशासनहीनता है। महिला सिपाही खुशबु के ऐसा करने से बिहार पुलिस की छवि धुमिल हुई है। इस आरोप में खुशबू को तत्काल प्रभाव 17.12.2023 से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय BSAP (W)HA सासाराम होगा।
#Bihar गया: ओ मेरी जान... अरे ओ मेरी जान', मंदिर में ठुमके और बिहार की महिला पुलिस का 'रील कांड
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) December 18, 2023
महाबोधि मंदिर में महिला पुलिस कर्मियों के इस वीडियो पर हो गई कार्रवाई। एसएसपी ने कार्रवाई कर किया निलंबित। pic.twitter.com/fpnssUMD2Z