Bihar News: सब्जी मंडी में युवक को दबंगई पड़ी भारी, एसएसबी जवान और पुलिस अधिकारी से हाथापाई के बाद गिरफ्तार Bihar News: यातायात पुलिस के 24 कर्मियों पर गिरी गाज, SP ने इस कारण किया निलंबित Bihar Crime News: लखीसराय में डबल मर्डर, मुखिया और वार्ड सदस्य को मारी गोली Bihar Crime News: आपसी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, छह हिरासत में Bihar News: राजस्व विभाग की जांच में बड़ा खुलासा, जरूरतमंदों को नहीं दी गई जमीन Bihar News: दीघा-कोइलवर फोरलेन निर्माण में खर्च होंगे 5500 करोड़, इतने साल में पूरा होगा काम; मॉडल तय बिहार बदलाव यात्रा के तहत गोपालगंज के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर, पहले दिन चार जनसभाओं को किया संबोधित छपरा और सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से हर संभव मदद का किया वादा BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत
22-Mar-2024 03:34 PM
By First Bihar
PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की बात महागठबंधन से बन गई है। पशुपति पारस ने कांग्रेस नेताओं से फ़ोन पर बातचीत की है। उसके बाद यह माना जा रहा है कि पारस जल्द ही महागठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं। इसको लेकर महागठबंधन के आला नेता को सुचना दे दी गई है। इसके बाद अब बस माकूल समय का इंतजार किया जा रहा है।
दरअसल, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के तरफ से सदाकत आश्रम में एक प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान जब उनसे पत्रकारों ने सवाल किया कि - क्या पशुपति पारस महागठबंधन का हिस्स्सा बनेंगे? इसके बाद जवाब देते हुए अखिलेख सिंह ने कहा कि - हमारे पास पारस जी का फ़ोन दो दिन पहले भी आया था और आज भी आया है। हमलोग एक दुसरे के सम्पर्क में हैं। हमने इस मामले की जानकारी पार्टी आलाकमान दो दे दी है। अब इस मामले में अंतिम फैसला उनको ही लेना है। हमलोग हर उस आदमी का स्वागत करेंगे जो कांग्रेस को मजबूत करेगा।
मालूम हो कि, एनडीए में पशुपति पारस सीटों के बंटवारे का काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। जब एनडीए में सीट शेयरिंग हो गई तो देखने को मिला कि उन्हें इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए एक सीट भी नहीं दी गई है। जबकि एलजेपी रामविलास यानी चिराग पासवान की पार्टी को पांच सीटें दे दी गई हैं। इसके बाद जब पशुपति पारस समझ गए कि उन्हें जब एनडीए में अधिक महत्त्व नहीं मिलने वाला है। ऐसे में उन्होंने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।
आपको बताते चलें कि, पशुपति पारस की लड़ाई हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर है। वह शुरू से इस सीट पर अपनी दावेदारी ठोक रहे थे। ऐसे में अगर हाजीपुर लोकसभा सीट से महागठबंधन में पशुपति पारस को टिकट मिलता है तो चाचा-भतीजा में लड़ाई देखने वाली होगी। चिराग पासवान को एनडीए में पांच सीटें मिली हैं और इन पांच सीटों में हाजीपुर भी है। खुद चिराग पासवान हाजीपुर लोकसभा सीट से लड़ने वाले हैं। ऐसे में अगर पशुपति पारस हाजीपुर से लड़े तो उनके सामने मैदान में चिराग पासवान होंगे।