1st Bihar Published by: Updated Jun 11, 2021, 12:08:16 AM
- फ़ोटो
MADHUBANI : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर भले ही कमजोर पड़ गई हो लेकिन अभी भी कोरोना वायरस से मौत का सिलसिला नहीं थमा है। बिहार में एक डॉक्टर दंपति की मौत कोरोना वायरस से हो गई है। मधुबनी के जाने-माने डॉक्टर सुमन नायक और उनकी पत्नी रेणु नायक की मौत कोरोना की वजह से हो गई है।
मधुबनी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सुमन नायक की मौत कोरोना वायरस से गुरुवार को हो गई थी और आज सुबह उनकी पत्नी रेणु नायक का भी निधन हो गया। दोनों पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। दोनों का इलाज चल रहा था लेकिन संक्रमण इतना बढ़ चुका था कि पहले डॉक्टर पति की मौत हुई और फिर आज पत्नी की।
मधुबनी में डॉक्टर दंपति की मौत के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। ना केवल मेडिकल प्रोफेशनल बल्कि शहर के आम लोगों के बीच भी यह चर्चा हो रही है कि आखिर कैसे डॉक्टर दंपत्ति कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए।