ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बदलाव यात्रा के तहत गोपालगंज के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर, पहले दिन चार जनसभाओं को किया संबोधित छपरा और सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से हर संभव मदद का किया वादा BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान

लुधियाना कांड: हादसे में अबतक बिहार के 7 लोगों की मौत, वैशाली के 2 और गया के 5 लोगों की गई जान

लुधियाना कांड: हादसे में अबतक बिहार के 7 लोगों की मौत, वैशाली के 2 और गया के 5 लोगों की गई जान

01-May-2023 02:03 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: पंजाब में लुधियाना जिले के घनी आबादी वाले ग्यासपुरा इलाके में रविवार को जहरीली गैस के रिसाव से बिहार के वैशाली जिले के लालगंज के दो  लोगों की मौत हो गई। वैशाली के लालगंज प्रखंड के शीतल भकुरहर गांव के नवनीत कुमार (39 वर्ष) और उनकी पत्नी नीतू देवी (37 वर्ष) की मौत हो गई। दोनों मृतक कुमोद सिंह के बेटे- बहू थे। 


कुमोद सिंह का पूरा परिवार वहीं रहता था। कुमोद सिंह कभी वहां तो कभी वैशाली में घर पर रहते हैं। अभी वह घर पर ही थे। घर पर अगले हफ्ते शादी होने वाली थी। घर में खुशी का माहौल था लेकिन अचानक हुई इस घटना से में सन्नाटा छा गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।


पंजाब के लुधियाना शहर स्थित ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास मिल्क बूथ में हुए गैस रिसाव में अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे के शिकार हुए 11 लोगों में से सात लोग बिहार के रहने वाले थे। बिहार के गया जिले के रहने वाले डॉक्टर, उसकी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की जान इस हादसे में चली गई। एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत के बाद गया के कोंच स्थित डॉक्टर के गांव में मातम छा गया है और परिवार के लोगों पर दूखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


मृतकों की पहचान  कोंच प्रखंड के मंझियावां टोला धनु बिगहा निवासी डॉ. कविलाश शर्मा, उनकी पत्नी वर्षा, बेटी कल्पना, बेटा अभय नारायण और आर्यन के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। डॉक्टर कविलाश शर्मा के माता-पिता और परिवार के लोग लुधियाना के लिए रवाना हो गए हैं। 


बताया जा रहा है कि पेशे से डॉक्टर कविलाश शर्मा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लुधियाना में ही रहते थे। जिस मिल्क पार्लर के पास गैस रिसाव की घटना हुई उसके बगल में ही उनका घर था। गया के अलावे वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड के शीतल भकुरहर गांव निवासी 39 वर्षीय नवनीत कुमार और उनकी 37 वर्षीय पत्नी नीतू देवी की मौत हो गई। 


बता दें कि रविवार की सुबह लुधियाना के ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास स्थित एक बिल्डिंग में बने मिल्क बूथ में जहरीली गैस का रिसाव होने से अबतक 11 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई लोग हादसे में घायल हो गये। जहरीली गैस का रिसाव कैसे हुआ फिलहाल इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।


इस घटना में कुल 11 लोगों की मौत हो गयी है। बिहार में 7 लोगों की मौतें हुई है। गया जिले में रहने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्यों की इस हादसे में जान गयी है वही वैशाली में रहने वाले दंपति की भी मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'पंजाब के लुधियाना के ग्यासपुरा में जहरीली गैस लीक से हुई मौत की घटना अत्यंत दुःखद। घटना में बिहार के गया जिले के रहने वाले एक ही परिवार के 5 लोगों की मृत्यु हुई है। बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रू० अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को पंजाब सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक लाने की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।'