Dhirendra Shastri: गयाजी पहुंचे बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पीएम मोदी को दे दी बड़ी नसीहत Dhirendra Shastri: गयाजी पहुंचे बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पीएम मोदी को दे दी बड़ी नसीहत vehicle Number Plate: गाड़ी मालिकों के लिए जरूरी खबर! अब पुराने नंबर प्लेट पर नहीं चलेगा बल, जानें... क्या है मामला Bihar SVU Raid: शिक्षा विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र नारायण सस्पेंड, 3.76 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप Patna Crime News: पटना में दिव्यांग युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी Patna Crime News: पटना में दिव्यांग युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी Bihar Politics: नीतीश कैबिनेट की महिला मंत्री करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, लग्जरी लाइफस्टाइल पर टिकी सबकी नजरें Jitiya vrat 2025: जितिया व्रत में दही-चूड़ा खाने की परंपरा के पीछे क्या है रहस्य? जानिए...पूरी कहानी DD Lapang: पूर्व सीएम डीडी लपांग का 93 वर्ष की उम्र में निधन, मेघालय की राजनीति में एक युग का अंत DD Lapang: पूर्व सीएम डीडी लपांग का 93 वर्ष की उम्र में निधन, मेघालय की राजनीति में एक युग का अंत
29-Apr-2024 11:42 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश भर में गहमागहमी का माहौल है ऐसे में अब जो एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है यह खबर बिहार की राजनीतिक गलियां में एक नई समीकरण तय कर सकती है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पैरोल पर कल बाहर आ रहे हैं।
अनंत सिंह के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह पिछले कई दिनों से बीमार थे जिसके बाद उन्हें डॉक्टरी पैरोल पर बाहर आने की अनुमति दी गई है। ऐसे में अब अनंत सिंह कल पटना के बोर्ड जल से निकलकर बढ़िया बाहर तक जाएंगे और इस दौरान उनके समर्थक कई जगह पर स्वागत कर सकते है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनंत सिंह मंगलवार को जेल से बाहर आ सकते हैं। अनंत सिंह से जुड़े लोगों की मानें तो उन्हें पैरोल पर रिहा किया जा रहा है। पैरोल की अवधि 15 दिन के लिए होगी। रिहाई के बाद आनंद सिंह पटना से सड़क मार्ग के जरिए बड़हिया बहा पर तक जाएंगे।
बता दें अनंत सिंह अभी बेउर जेल में बंद हैं, जहां पहले भी वह कई बार इलाज के लिए बाहर आ चुके हैं। लेकिन यह पहली बार होगा जब उन्हें पैरोल पर रिहा किया जाएगा। अनंत सिंह को यह पैरोल उनकी बीमारी के इलाज के लिए दिया गया है। इस दौरान वह अपना इलाज कराएंगे। जिसके बाद उन्हें वापस जेल जाना पड़ेगा।
अनंत सिंह को 14 जून 2022 को पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया था. 21 जून 2022 को दस साल की सजा सुनाई गई थी. सजा होने के बाद अनंत सिंह की विधानसभा की सदस्यता चली गई थी। फिलहाल इसी सीट से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी उपचुनाव जीतकर आरजेडी से विधायक हैं। अब खबर है कि अनंत सिंह 30 अप्रैल (मंगलवार) को पैरोल पर बाहर आएंगे।