Bihar News: बिहार में पुलिस की बड़ी सफलता! AK-47 और कई हथियार के साथ जिंदा कारतूस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक: हार्डवेयर दुकान से कैश और कीमती सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रैलियों के लिए हेलीकॉप्टरों की बुकिंग शुरू, रोज 20 चॉपर भरेंगे उड़ान Bihar News: क्या सच में बिहार की महिला ले रहीं राजनीति में इंट्रेस्ट, इस रिपोर्ट से जानिए हकीकत; बढ़ जाएगी नीतीश -तेजस्वी की टेंशन Child Aadhaar Card Rules : बच्चों के आधार कार्ड नियम बदले: अब माता-पिता के दस्तावेज अनिवार्य, सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र से नहीं बनेगा आधार PhonePe: क्यों RBI ने PhonePe पर लगाया लाखों का जुर्माना? जानें... पूरी डिटेल ADR REPORT 2025 : राजनीतिक दल में केंद्र से लेकर प्रदेश तक..., वंशवाद की राजनीति में कौन आगे? लालू परिवार नहीं यह हैं सबसे आगे Bihar News: बिहार सरकार से 10 हजार रुपए लेकर क्या करने वाली हैं महिलाएं, जानिए पूरी सच्चाई; इस रिपोर्ट में मिलेगी पूरी जानकारी BIHAR ELECTION : चुनाव आयोग की नई पहल, जीविका दीदियां महिलाओं को वोटिंग के लिए करेंगी प्रेरित Bihar News: बिहार में यहाँ फोरलेन सड़क के लिए नए सिरे से जमीन अधिग्रहण, लंबे समय से रुका काम जल्द होगा पूरा
05-Jun-2024 11:24 AM
By First Bihar
DESK : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस चुनाव में देश के कुल 543 सीटों में से बीजेपी को 240 पर जीत हासिल हुई है। जबकि कांग्रेस को 99 सीटों पर सफलता मिली है। लेकिन इस चुनावी रिजल्ट के बाद जिस बात की चर्चा सबसे अधिक हो रही है, वह यह है कि इस बार भाजपा ने जिन केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा गया था, उनकी हालत क्या है।
दरसअल, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने इस लोकसभा चुनाव में कई केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारा था। जिसमें से कई नेताओं को जीत मिली है, जबकि कइयों को हार का स्वाद भी चखना पड़ा है। इसमें कई चर्चित नाम भी शामिल हैं। भाजपा की तरफ से इस बार चुनाव हारने वाले मंत्रियों में स्मृति ईरानी,राजीव चंद्रशेखर और आरके सिंह का नाम प्रमुख है।
इस बार के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से स्मृति ईरानी को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 1.6 लाख वोटों से हार मिली है। इसी तरह तिरुवनंतपुरम सीट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को कांग्रेस के शशि थरूर से पराजय का सामना करना पड़ा है। वह 16,077 से ज्यादा वोटों से हार गए। जबकि खीरी सीट से केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को समाजवादी पार्टी के उत्कर्ष वर्मा के हाथों हार का स्वाद चखना पड़ा। वह 34 हजार से ज्यादा वोटों से हारे।
वहीं,बांकुरा सीट से शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अरूप चक्रवर्ती से 32,778 वोटों के अंतर से हार गए। जबकि खूंटी सीट पर केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और मौजूदा सांसद अर्जुन मुंडा भी चुनाव हार गए हैं। उन्हें 1.4 लाख वोटों से हार मिली है। इसके अलावा बाड़मेर सीट से कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी को भी हार का सामना करना पड़ा है। वह इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे। साथ ही नीलगिरी सीट से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को तमिलनाडु के नीलगिरी में डीएमके के ए राजा के हाथों 2,40,585 लाख वोटों से पराजय मिली है। जबकि, कूचबिहार सीट से केंद्रीय गृहराज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक को कूच बिहार सीट पर हार मिली है। वह टीएमसी उम्मीदवार के हाथों 39 हजार वोटों से हारे हैं।
इसके अलावा मुजफ्फरनगर सीट से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को इस सीट पर समाजवादी पार्टी के हरेंद्र सिंह मलिक से 24,000 से अधिक मतों से हराया है। जबकि बीदर सीट से केंद्रीय मंत्री भगवंत खूबा को बीदर में कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे के बेटे सागर खंड्रे ने हराया है। वहीं, मोहनलालगंज सीट से आवास और शहरी मामलों के राज्यमंत्री कौशल किशोर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आरके से हार गए हैं। जबकि चंदौली सीट से केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे को सपा के बीरेंद्र सिंह के हाथों हार मिली है। उन्हें 21,565 वोटों से शिकस्त मिली है।
उधर, भिवंडी लोकसभा से पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल को एनसीपी (शरद गुट) के सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे ने हराया है। जबकि जालना सीट से रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे को कांग्रेस के कल्याण वैजनाथ राव काले ने 1,09,958 वोटों के अंतर से हराया है। साथ ही डिंडोरी सीट से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारती पवार को एनसीपी (शरद गुट) के भास्कर भगारे ने 1,13,199 वोटों से हराकर जीत हासिल की है। इसके अलावा आरा लोकसभा सीट से ऊर्जा मंत्री आरके सिंह को भाकपा-माले के सुदामा प्रसाद से हार का सामना करना पड़ा है।