ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro: पटना मेट्रो में बिना पढ़े-लिखे लोग भी कर सकेंगे सफर, जानें... क्या है खास सुविधा जो बनाएगी यात्रा आसान NEET UG 2025: नीट यूजी 2025 की काउंसिलिंग शुरू, बिहार में MBBS की 1490 और BDS की 140 सीटें उपलब्ध Bihar News: नहाने गए 7 वर्षीय मासूम पर मगरमच्छ का हमला, मौत Bihar News: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बिहार के 31 हजार से ज्यादा स्कूलों में होगा यह नया काम Bihar News: राजगीर और पटना में बनने जा रहा आधुनिक फोरेंसिक लैब, राज्य सरकार का बड़ा कदम Patna News: पटना को मिली नई रफ्तार, मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड से इन जिलों का सफर होगा सुगम Bihar Weather: उत्तर बिहार में बारिश, दक्षिण में गर्मी का प्रकोप; पटना में इस दिन से राहत BIHAR: बंद बोरे में शव मिलने की अफवाह का वैशाली पुलिस ने किया खुलासा, बोरे से निकला दर्जनों मरा हुआ चूहा BIHAR: कंपाउंडर के बेटे ने नीट में 390 रैंक हासिल कर पिता का सपना किया साकार, पहले प्रयास में मिली सफलता बिहार वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार बने धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य, वैश्य समाज के लोगों ने दी बधाई

लोकसभा 2024 में तेजस्वी की लंबी छलांग : पीछे रह गयी BJP और JDU ; जानिए क्या है पूरी खबर

लोकसभा 2024 में तेजस्वी की लंबी छलांग : पीछे रह गयी BJP और JDU ; जानिए क्या है पूरी खबर

06-Jun-2024 07:35 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव- 2024 में बिहार में एनडीए ने कुल 30 सीटों पर जीत दर्ज की है और महागठबंधन के खाते में 9 सीटें गई हैं। जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है। वहीं, इस चुनाव के बाद वोट प्रतिशत के जो आंकड़े निकल कर सामने आए हैं, उसके मुताबिक तेजस्वी यादव की पार्टी ने लंबी छलांग लगाई है। उनके मुकाबले भाजपा और जदयू काफी पीछे रह गई। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत के मामले में लालू की आरजेडी सबसे आगे है। आरजेडी को सबसे अधिक 22.14% वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी दूसरे नंबर पर रही। वोट प्रतिशत की बात करें वर्ष 2019 के मुकाबले एनडीए को महागठबंधन से 22.49% अधिक वोट मिले थे लेकिन इस बार केवल 9.25% अधिक वोट ही मिले हैं। एनडीए के सभी दलों को मिलाकर 45.5% वोट मिले हैं तो वहीं महागठबंधन को 36.47 प्रतिशत वोट मिले हैं। 


मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद अब सीटों से लेकर वोट प्रतिशत का विश्लेषण किया जा रहा है। इसके साथ ही जीत-हार की समीक्षा भी की जा रही है। वर्ष 2019 में बीजेपी को सबसे अधिक वोट प्रतिशत मिला था। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में राजद को सबसे अधिक वोट प्रतिशत मिला है। वर्ष 2019 में पार्टियों को मिले वोट प्रतिशत में भाजपा को 24.05% जदयू को 22.26% राजद को 15.68% , कांग्रेस को 7.85% था। 


वहीं, इस बार के चुनाव में सबसे अधिक राजद को 22.14% वोट मिले हैं। बीजेपी को 20.52%, जदयू को 18.52%, कांग्रेस को 9.20 प्रतिशत, लोजपा को 6.43% और अन्य को 23.09% वोट मिले हैं। जदयू को वर्ष 2019 के मुकाबले 4.24% वोट इस बार कम मिले हैं और चार सीट का इसीलिए नुकसान भी हो गया है। लोजपा को वर्ष 2019 में 8.1 फ़ीसदी वोट मिले थे। इस बार 1.52% कम वोट मिला है। लेकिन उसके बावजूद सभी पांचों सीट लोजपा ने फतह कर ली है। 


उधर, भाजपा को वर्ष 2019 में 24.5% वोट मिले थे। लेकिन इस बार 20.52% वोट ही मिले हैं। यानी 3.98% वोट कम मिला है और इसी कारण इस बार 5 सीटों का उसे नुकसान भी उठाना पड़ा है। बक्सर, आरा, सासाराम, पाटलिपुत्र और औरंगाबाद सीट बीजेपी के हाथ से निकल गई है। वर्ष 2024 में एनडीए को 45.52% तो महागठबंधन को 36.43% वोट मिले हैं। 


वर्ष 2019 के मुकाबले एनडीए को इस बार केवल 9.5 फ़ीसदी अधिक वोट मिले हैं। कांग्रेस को 2019 में 7.85% और 2024 में 9.20% वोट मिला था। कांग्रेस को इसबार 1.35% वोट ज्यादा मिले हैं। प्रमुख दलों के अलाव इस बार सीपीएम को 0.87%, माले को 2.99%, सीपीआई को 1.31%, बहुजन समाज पार्टी को 1.74%, एआईएमआईएम को 0.88% और अन्य को 13.29% वोट मिले हैं। वीआईपी का इस बार भी प्रदर्शन खास नहीं रहा है और तीन सीटों पर लड़ने के बाद भी मुकेश सहनी को जीरो पर आउट होना पड़ा।