1st Bihar Published by: Updated Mar 23, 2020, 11:05:31 AM
- फ़ोटो
DELHI : कोरोना वायरस के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इस से बचाव के लिए बिहार समेत कई राज्यों ने लॉकडाउन कर दिया है, इसके बावजूद लोग लगातार घरों से बाहर निकल कर रहे हैं.
जिसके बाद अब इसपर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्ती दिखाते हुए कहा है कि ऐसे लोगों से नियमों और कानूनों का पालन करवा जाए. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि ''लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें. राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं.''
बता दें कि कोरोना के बढ़ रहे मामले को देखते हुए देश के 10 राज्य समेत कई शहरों को लॉकडाउन किया गया है. इसके बाद भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.